महिला ने पुलिस पर लगया मारपीट का आरोप
एसपी साउथ महिला होकर भी पीड़ित महिला की नही कर रही है कोई भी सुनवाई
कानपुर महानगर। शहर के नौबस्ता थाना क्षेत्र की मछरिया निवासी जीनत ने यशोदा नगर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों द्वारा उनसे मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मकान खाली कराने को लेकर हुए विवाद में पुलिस कर्मियों व उनके साथ आये अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की है। जीनत ने बताया कि मकान खाली कराने के दौरान पुलिसकर्मी ने उनके पेट पर जोर से लात मार दी, जिससे उन को गंभीर चोटें आई और उनको हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद जीनत ने एसपी साउथ रवीना त्यागी के कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। कुछ सामाजिक संगठनों द्वारा ट्वीट करने पर पुलिस ने जीनत के आरोपों को पेशबंदी में की गई शिकायत बताकर दरकिनार कर दिया। अब जीनत न्याय की आस में दर-दर भटक कर ठोकरें खा रही है लेकिन उसको न्याय नहीं मिल रहा है। जीनत का कहना है कि अगर उस को न्याय नहीं मिला, तो वह परिवार समेत आत्महत्या कर लेगी
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





