महिला की सोने की चेन साफ करने के बहाने उतरवाकर टप्पेबाज हुये चपंत
मोहनलालगंज के धर्मवातखेङा गाँव में महिला की सोने की चेन पाउडर डालकर साफ करने का झाँसा देकर टप्पेबाज गले से चेन उतरवाकर हुये चपंत
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के धर्मावतखेङा गाँव में बुद्ववार की सुबह घर में अकेली एक महिला को दो बाइक सवार टप्पेबाजो ने पुराने बर्तन व जेवरात साफ करने के बहाने महिला के गले से सोने का लाकेट पङी चेन उतरवाने के बाद चेन लेकर चपंत हो गये।वही महिला ने पुलिस को अपने साथ हुयी टप्पेबाजी की घटना की लिखित तहरीर दी।पुलिस ने अज्ञात टप्पेबाजो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

धर्मावतखेङा निवासी सावित्री ने पुलिस को तहरीर देते हुये बताया बुद्ववार की सुबह 11बजे के करीब बाइक सवार दो युवक आये ओर एक पाउडर दिखाते हुये पुराने बर्तन व सोने-चाँदी के जेवरात साफ करने की बात कहते हुये मुझसे गर्म पानी में हल्दी डालकर मगाँने के बाद मेरे गले में सोने का लाकेट पङी चेन उतरकर देने को कहा सोने की चेन लाकेट सहित देने पर पानी में हल्दी कम होने की बात कहकर दोबारा अन्दर जाकर हल्दी लाने की बात कही जैसे ही मै किचन से हल्दी लेकर बाहर आयी तो देखा दोनो टप्पेबाज बाइक में सवार होकर सोने की चेन व लाकेट लेकर चपंत हो गये।जिसके बाद घटना की सूचना सौ नम्बर पर कन्ट्रोल रूम को दी।इंस्पेक्टर ने बताया अज्ञात टप्पेबाजो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





