JOIN US-9918956492———
पेट्रोल-डीजल को टिकंट्रोल करने के बाद से ही इनकी कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। हालात ये हो गए हैं कि महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम 80 रुपए के करीब पहुंच चुके हैं। इस साल 16 जून से पेट्रोल-डीजल कीमतों की रोजाना समीक्षा की जा रही है। इसी समीक्षा का बुधवार को 89वां दिन रहा। मगर पिछले 88 दिनों में पेट्रोल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बरकरार रहा।

आपको बता दें कि इससे पहले सरकारी तेल एवं विपणन कंपनियां महीने की 15 और 30 तारीख को पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा किया करती थीं, लेकिन कंपनियों ने 15 साल पुरानी व्यवस्था को छोड़ रोजाना समीक्षा को अपनाया ताकि ईंधन की लागत में होने वाले अंतर का तत्काल पता लगाया जा सके।
इसके बाद से तो कीमतें लगातार बढ़ती ही नजर आ रही हैं। 16 जून से इस व्यवस्था को लागू किया गया था, तब से अबतक मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कितना इजाफा हुआ है, इसकी जानकारी हम दे रहे हैं।

16 जून से अब तक कितने बढ़े पेट्रोल के दाम-
16 जून 2017 को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 65.48 रुपए, कोलकाता में 68.03 रुपए, मुंबई में 76.70 रुपए और चेन्नई में 68.02 रुपए थे। आज यानी 13 सितंबर 2017 को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 70.38 रुपए (4 रुपए 90 पैसे का इजाफा), कोलकाता में पेट्रोल के दाम 73.12 रुपए (5.09 रुपए का इजाफा), मुंबई में पेट्रोल के दाम 79.48 रुपए (2.78 रुपए का इजाफा) और चेन्नई में 72.95 रुपए (4 रुपए 93 पैसे का इजाफा) हैं। कीमतों में हुए इजाफे का सबसे ज्यादा मुंबई में देखने को मिल रहा है, क्योंकि यहां पेट्रोल के दाम अस्सी रुपये के पास पहुंच गए हैं, वो भी तब जब यहां केवल दो रुपये 78 पैसे का ही इजाफा हुआ है।

पेट्रोल-डीजल डिकंट्रोल किए जाने से पहले तेल कंपनियां हर 15 दिन में दामों की समीक्षा करती थीं। अब लगभग रोज भाव बढ़ रह हैं, लेकिन कोई हल्ला नहीं हो रहा।
https://www.youtube.com/watch?v=WibAR5bvXQM





