HomeMarqueeमकान का स्टे होने पर भी प्रॉपर्टी डीलरों ने जेसीबी से मकान...

मकान का स्टे होने पर भी प्रॉपर्टी डीलरों ने जेसीबी से मकान ढहवाया

मकान का स्टे होने पर भी प्रॉपर्टी डीलरों ने जेसीबी से मकान ढहवाया
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में दबंगों भू-माफियाओं की पौबारह है। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के डाक बंगले के निकट दबंग प्रापर्टी डीलरों ने न्यायालय द्वारा प्रदत्त स्टे होने के बाद भी जेसीबी चलाकर मकान को ढहवा दिया। पीडित ने पुलिस को लिखित शिकायत लिखकर कार्यवाही की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज के डाक बंगले के बगल में स्थित एक खण्डहरनुमा मकान है जिसमें होटल था। ढहाये गये विवादित मकान में मामला न्यायालय में विचाराधीन था जिसके चलते पीडित पक्षकारों द्वारा उस मकान पर न्यायालय से स्टे भी मिला चुका था। मकान के पीछे दबंग प्रापर्टी डीलरों की साइट चल रही थी। साइट पर रास्ता बनाये जाने की चाह में बिना न्यायालय के स्टे की परवाह किये दबंगों ने जेसीबी चलावाकर मकान ढहावा दिया।
मामला मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र का जहां डाक बंगले के करीब रहने रोहित बाईपेई ने पुलिस को लिखित तहरीर में बताया  कि दबंग प्रापर्टी डीलरों रामजी तथा शेर अली की विवादित मकान के पीछे प्लाटिंग की साइट चल रही थी। जिसमें रास्ता सकरा होने की वजह से उसे चौड़ा करने के लिये स्टे वाले मकान को भी ढहा दिया। दबंग प्रापर्टी डीलरों ने पीडित को धमकाते हुये कहा कि इस जमीन का पैसा पहुंचा दिया गया। पीडित ने पुलिस को तहरीर देकर दंबग प्रापर्टी डीलरों के खिलाफ कड़ी कानूनी काररवाई की मांग की है।
राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट 
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular