भागवत कथा के चौथे दिन हुआ श्रीकृष्ण की कथा का वर्णन
हेमलता शुक्ल प्रदेश सचिव महिला सभा सपा के नेतृत्व में हो रही है भव्य श्रीमद्भागवत कथा

कानपुर महानगर। क़िदवई नगर एच 2 ब्लॉक स्थित गजानन पार्क में कथा के चौथे दिन परम पूज्य श्री गोपाल जी द्विवेदी (मृदुल जी)ने कृष्ण जन्म कथा के बारे में विस्तृत मधु भाषा मे बताया और कृष्ण जन्म की भव्य झांकी औऱ बधाइयां दी।
आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि में बाल योगी चैतन्य जी महाराज( सिद्धनाथ घाट जाजमऊ) पनकी मंदिर के महराज जी
आनंदेश्वर मंदिर के महराज जी उपस्थित रहे।
कथा समाप्ति के बाद श्रीमती हेमलता शुक्ला जी (प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी) ने महिला सशक्तिकरण के बारे में महिलाओं को बताते हुए कहा कि वे अपने अधिकारों को जाने और पुरुषों से अपील की कि वे महिलाओं का सम्मान करें।
रसमयी कथा के चौथे दिन भक्तों का हुजूम कथा सुनने के लिये कथा पंडाल में पहुंच।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





