Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshभगवान राम का नाम लेकर रेप पर बयान देने वाले विधायक का...

भगवान राम का नाम लेकर रेप पर बयान देने वाले विधायक का फूंका पुतला

भगवान राम का नाम लेकर रेप पर बयान देने वाले विधायक का कांग्रेसियों ने फूंका पुतला
गोरखपुर । बलिया के विधायक द्वारा भगवान राम के नाम को लेकर रेप जैसी घटना पर गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा० सैयद जमाल के दिशा निर्देश पर काग्रेसियों ने शास्त्री चौक पर ज़बरदस्त प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। इस मौके पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सेे बालिया के विधायक ने भगवान राम के नाम पर जो बयान दिया वह निन्दनीय है। उनके बयान की निंदा करते हुए हम कांग्रेस कार्यकर्ता आज सड़क पर उतर है और प्रदर्शन करते हुए हमने विधायक का पुतला फूंका। नेताओं की मांग थी कि विधायक अपने बयान को लेकर सार्वजनिक रूप से मांफी मांगे। उन्होंने ने यह भी कहा कि इस बयान से प्रतीत होता है कि विधायक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को जिला महासचिव और उपाध्याक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। बीजेपी के राज में लगातार महिलाओ पर अत्याचार बढ़ रहा है ।
अभी उन्नाव में एक भाजपा विधायक ने रेप किया था वहीं भाजपा के बलिया से विधायक सुरेन्द्र सिंह कह रहें हैं कि भगवान राम भी आ जायें तो भी रेप की घटना नहीं रूकेगी । इस बयान पर विधायक को शर्म आनी चाहिये।
उन्होने कहा कि भाजपा के शासन में अपराध बढ़ रहें हैं भाजपा विधायक नें बहुत ही बेशर्मी भरा बयान दिया है । विधायक का बयान महिला और धर्म दोनों के विरोधी है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से दुर्गा राय निर्मला वर्मा मो0 खालिद अयूब अली, देवेन्द्र निषाद, संजय चौधरी, इमरान खान, चंदन कुमार, अमीत तिवारी, सोनू कुमार, संजुम आरिफ, सन्नू चौधरी, आजाद हुसैन, डा०आमिर, राज कुमार पासवान, दुर्गेश गुप्ता, विजय गुप्ता, कुसुम पाण्डेय, अजय यादव के अलावा पार्टी के तमाम लोग मौजूद थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular