बोलेरो सवारों ने डाला चालक को पीटकर की डाले में तोड़फोड़
मोहनलालगंज। निगोहा थाना क्षेत्र के दयाल पुर से टेंट का सामान लेकर जा रहे एक टेंट व्यवसायी व उसके डाला चालक को देर रात बोलेरो सवार चार अज्ञात लोगों ने सुनसान रास्ते मे घेर लिया। और दोनो की पिटाई कर डाले में तोड़फोड़ कर डाली इस दौरान पास के गांव के लोग शोरगुल सुनकर दौड़ पड़े लोगों को आता देख बोलेरो सवार युवक मौके से भाग निकले वहीं ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम पर घटना की सूचनादी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने आसपास छानबीन की पर उनका पता नही लग सका। वहीं टेंट व्यवसायी ने गांव के ही कुछ लोगों पर आशंका जताई। और निगोहां थाने पर मामले की तहरीर दी।पुलिस मामले की जांच में जुटी।

दयालपुर गांव के रहने वाले टेंट व्यवसायी ने बताया कि शनिवार की रात करीब 11:30 वह पास के गांव मदारी खेडा से एक विवाह समारोह से टेंट का सामान डाले में लादकर ला रहा था तभी मदारी खेडा गांव के बाहर बोलेरो सवार चार अज्ञात लोग ओवर टेक कर उनके डाले को रोक लिए । जिसके बाद बोलेरो सवार चार लोगों ने उनके डाले में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी जब इसका विरोध किया तो उनको व उनके चालक की पिटाई करनी शुरू कर दी । शोरगुल सुनकर मदारी खेडा गांव के लोग दौड़ पड़े लोगों को आता देख बोलेरो सवार मौके से भाग निकले। जिसके बाद ग्रामीणों की कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास छानबीन की पर उनका पता नही लग सका। वहीं टेंट व्यवसायी ने गांव के ही कुछ लोगों पर आशंका जताई। और निगोहां थाने पर मामले की तहरीर दी।पुलिस मामले की जांच में जुटी।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें





