join us-9918956492——————————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े———————————–
बेरोजगार युवाओं की मांग, पुलिस भर्ती प्रक्रिया में आयु की सीमा बढ़ाई जाय
प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित सरकार पहली बार युवाओं के हित में कुछ काम करने जा रही है ऐसे में प्रदेश सरकार ने लगभग 41 हजार से ज्यादा युवाओं के रोजगार के लिए सिपाही भर्ती प्रक्रिया का आवेदन शुरू कर दी है। अब जब युवाओं के हित में कुछ काम किया जा रहा है तो फिर प्रदर्शन की वजह क्या है। कुछ ऐसे ही बातों को लेकर बेरोज़गार युवाओं ने प्रदर्शन किया। जिसकी वजह यह सामने आई कि प्रदेश सरकार द्वारा निकले गए पुलिस भर्ती प्रकिया में आयु की सीमा बहुत ही काम की गयी है जिस वजह से युवा विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज जीपीओ पर युवा शक्ति संगठन के बैनरतले कुछ बेरोजगार युवाओं ने आयु की सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
ऐसे में संगठन के संयोजक गौरव सिंह का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा नीकली गयी सिपाही भर्ती में आयु सीमा की अधिकतम 22 वर्ष रखा गया है साथ ही एससी एसटी वर्ग के युवाओं की फीस समाज वर्ग की भाति 400 रुपये किये गए है जो बहुत ही गलत है।
आगे अपनी मांग को लेकर बताया कि प्रदेश सरकार से हमारी यह मांग है कि सिपाही भर्ती की फीस की दर कम किया जाय साथ ही भर्ती आवेदन में जो अधिकतम आयु की समय सीमा है उसे कम से कम एक वर्ष बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया जाय।
आगे बताया कि अगर हम युवाओं की मांगो पर अमल नहीं किया गया तो हम बेरोजगार युवा साथी मिलाकर शांतिपूर्व धरना प्रदर्शन व वर्तमान सरकार के खिलाफ विरोध जताएंगे।
सतीश संगम की रिपोर्ट———————————
——————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





