Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeबीस वर्षों से अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराई जमीन

बीस वर्षों से अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराई जमीन

बीस वर्षों से अवैध कब्जेदारों से मुक्त करयी जमीन
मोहनलालगंज। नगराम के हरदोइया का मजरा दोरिया गांव के किसानो की जमीन पर पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से गांव के ही कुछ लोगो ने अवैध कब्जा कर रखा था ।
जिसको पीड़ित की शिकायत के बाद नायब तहसीलदार निगोहां  के नेतृत्व में राजस्व टीम व पुलिस बल ने जेसीबी की मदद से अवैध कब्जा को धराशाही कर कब्जा मुक्त कराया। बताते चले मामला नगराम के हरदोई का मजरा दोरिया निवासी अवधेश कुमार व महेश कुमार के अनुसार इनकी भूमि गाटा संख्या 280 पर लगभग 20 वर्ष से गांव के ही दधिबल, बिशम्भर, मुकेश आदि ने कब्जा कर रखा था। जिसको नायब तहसीलदार निगोहां विनय प्रताप सिंह भदौरिया राजस्व निरीक्षक राम जीवन लेखपाल जन्मेजय व पुलिस टीम मे एस आई अरविंद सिंह एस आई अनिमेष सिपाही संदीप महिला सिपाही शालू राजौरा अर्चना विश्वकर्मा सहित कई लेखपालो कि मौजूदगी में  जे सी बी की मदद से खाली कराया गया।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट 
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular