बीआरसी कौड़ीराम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
गोरखपुर। कौड़ीराम स्थित बीआरसी पर सोमवार को एक दिवसी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर एमआईएस प्रपत्र भरने की जानकारी दी गयी। प्रशिक्षकों ने आंकड़ा संग्रह प्रपत्र भरने की बारीकियां बतायी।

सर्व शिक्षा अभियान के तहत मानव संसाधन मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त प्राथमिक जूनियर और माध्यमिक स्कूलो में विद्यालय की संचालित कक्षा, उपलब्ध साधन-संसाधन, शिक्षक-छात्र विवरण, परीक्षाफल एवम् छात्रो को मिलने वाली सरकारी सहायताओं की सूचना तैयार की जाती है।

जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली के तहत सोमवार को बीआरसी कौड़ीराम में बुकलेट भरने का प्रशिक्षण दिया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी मुसाफिर सिंह पटेल, प्रशिक्षक चन्द्रकान्ति गुप्ता व् आशीष गुप्ता ने प्रतिभागियों को बिंदुवार सूचना देने की तकनीकी जानकारी दी। बीईओ मुसाफिर सिंह पटेल ने कहा की इसी सुचना के आधार पर सरकार और विभाग योजनायें तैयार करती है। उन्होंने प्रधानाध्यापकों से प्रपत्र मे तथ्यपरक सूचनाये भरकर 2 अप्रैल तक जमा करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण में आईटी एमआर राजकुमार, अवधेश निषाद, योगेन्द्र शुक्ल, महेंद्र सिंह, राकेश त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश, श्यामप्रताप, राकेश नायक, राजेन्द्र, रामभवन यादव, माहेश्वरी पाण्डेय समेत अनेक लोगो ने प्रशिक्षण लिया।

मन्नवर रिज़वी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





