HomeMarqueeबिजली समस्या से परेशान लोग उतरे सड़क पर

बिजली समस्या से परेशान लोग उतरे सड़क पर

बिजली समस्या से परेशान लोग उतरे सडक पर
कानपुर महानगर। बिजली की समस्या से परेशन हो चुके खाडेपुर के लोग शनिवार को महिला पार्षद मधू मिश्रा की अगुवाई में सडक पर उतरकर धरना प्रदर्शन किया। महिलापार्षद ने बताया िक विधुत विभाग की उदासीनता के कारण यहां घ्ज्ञरों में लाइट नही रहती है। पहले भी कई बार मौखिक व लिखित शिकायत की जा चुकी है लेकिन इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
कहा शिकायत के बाद भी खंभो की रिपेयरिंग नही कराई जा रही और न ही खंभे ही बढाये गये। कई घरों में बिजली नही आ रही है। मजबूर होकर लोग बांस के सहारे तार खीचने पर मजबूर है जिससे कभी भी कोई बडा हादसा हो सकता है। आरोप लगाते कहा कि केस्कों के अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता मौके पर समस्या जानने तक भी नही आते। संतोषजनक जवाब न मिलने पर मजबूर होकर क्षेत्रीय लोगो के हित में उनहे यह प्रदर्शन करना पड रहा है। कहा बिजली तो आती नही लेकिन छापे के नाम पर जनता का अर्थिक शोषण किया जा रहा है।
आज आ सकती है आंधी
कानपुर नगर, मौसम के बदलते तेवरो के कारण जहां दो दिन पहले बारिश हुई मौसम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई तो वहीं शनिवार को तेज धूप ने लोगों को परेशान कर के रख दिया वही रात के तापमान में भी उछाल आया। शनिवार को दोपहर के समय शहर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि रात को नयूनतम तापमान 22.3 रहा।
 दो दिनों में तेज धूप के कारण लगातार तापमान बढता जा रहा है साथ ही गर्मी भी बढ रही है। रविवार को तेज हवाओं के साथ आंधी के आसार बनते दिखाई दे रहे है। इस कारण दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बढने के साथ ही दबाव भी बन रहा है। शनिवार को दिन में आदर्ता का प्रतिशत 35 रहा। मौसम विभाग की माने तो तापमान बढने के साथ गर्म हवाओ से दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है जिससे एक दो दिन में आंधी आने या तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular