Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeबाल भवन फूलबाग में लगेगा दो दिवसीय कम्युनिटी कोच प्रशिक्षण शिविर

बाल भवन फूलबाग में लगेगा दो दिवसीय कम्युनिटी कोच प्रशिक्षण शिविर

बाल भवन फूलबाग में लगेगा दो दिवसीय कम्युनिटी कोच प्रशिक्षण शिविर
जोनल कोआर्डिनेटर कृष्णा शर्मा के नेतृत्व में आयोजित होगा कार्यक्रम
खेलो इंडिया के तहत लगाया जायेगा प्रशिक्षण शिविर
कानपुर महानगर। युवा खेल एवं कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ” खेलो इंडिया” के अंतर्गत स्पेशल ओलंपिक्स भारत कानपुर चैप्टर उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में दो दिवसीय कम्युनिटी कोच प्रशिक्षण शिविर फूलबाग बाल भवन में लगाया जायेगा। दिनांक 09 मार्च और 10 मार्च को लगने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में इस क्षेत्र से जुड़े ज्यादा से ज्यादा लोग भाग लेंगे।
स्पेशल ओलंपिक्स भारत कानपुर चैप्टर उत्तर प्रदेश की जोनल कोआर्डिनेटर कृष्णा शर्मा ने बताया कि आगामी 09 मार्च और 10 मार्च को बाल भवन फूलबाग में दो दिवसीय कम्युनिटी प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह शिविर युवा खेल एवं कल्याण मंत्रालय “खेलो इंडिया” के अंतर्गत लगाया जा रहा है।
आयोजित इस शिविर में खेल प्रतिभा के क्षेत्र से जुड़े इच्छुक लोग जानकारी व प्रशिक्षण ले सकते हैं।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular