पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे——–
पांच दिनों की लगातार बारिश के बाद राजधानी की मंडियों में हरी सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे हैं. प्याज और आलू की कीमतें भी अब रफ्तार पकड़ने लगी हैं. लोकल टमाटर 100 रुपये किलो, जबकि फ्रेंच बीन 120 रुपये किलो तक पहुंच गया है.

मौजूदा समय में कोई भी हरी सब्जी 40 रुपये से कम नहीं है. कद्दू भी 35 रुपये से 40 रुपये तक बिक रहा है. बाजार में सबसे सस्ता बिक रहा कच्चू भी अब 40 रुपये किलो हो गया है. प्याज की कीमत भी 16 रुपये से सीधे 20 रुपये किलो तक पहुंच गयी है. लाल आलू भी 15 रुपये किलो तक पहुंच गया है. गरीबों का निवाला आलू-चोखा और चटनी भी अब महंगाई से पहुंच के बाहर हो गया है. सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि आलू और प्याज की कीमत स्टोर से ही बढ़ कर मंडी तक पहुंच रही है, जबकि हरी सब्जियां खेत में पानी भरने की वजह से महंगी हो गयी हैं.
खाद्य आपूर्ति मंत्री की चेतावनी बेअसर : राज्य के खाद्य, सार्वजनिक उपभोक्ता मामलों के मंत्री सरयू राय की चेतावनी भी स्थानीय सब्जी विक्रेता नहीं मान रहे हैं. उन्होंने विभागीय अधिकारियों को चेंबर ऑफ काॅमर्स के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सब्जियों की कीमतें नियंत्रित रखने का निर्देश दिया था. पर उनके निर्देशों पर सख्ती से अमल नहीं हो पा रहा है.
बाजार में हरी सब्जियों की कीमतें प्रति किलो में
सब्जियां वर्तमान दर पहले की दर
आलू सफेद “12 “10
आलू लाल “15 “13
प्याज “20 “16
टमाटर लोकल “100 “50-60
गाजर “60 “40
फ्रेंच बीन “120 “60-80
फूल गोभी “50 “40
पत्ता गोभी “50 “30
कद्दू “35-40 “30
नेनुआ “40-50 “30
पपीता “40 “25
कच्चू “35 “24
झिंगी “40-50 “30
हरी मिर्च “100 “80
लहसून “100-120 “60-80
बैंगन “40 “20-25
भिंडी “50 “30-35
कोंहड़ा “25-30 “20
———————————————————————————————————————
डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।





