Saturday, April 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeबारिश की वजह से हुए हादसों ने तीन लोगों की ले ली...

बारिश की वजह से हुए हादसों ने तीन लोगों की ले ली जान

join us-9918956492—————
दक्षिण भारत के शहर हैदराबाद में हो रही मूसलाधार बारिश के सबब जनजीवन ठप हो गया है। शहर में भारी ट्रैफिक जाम है। बड़ी संख्या में लोगों के घरों में पानी घुस गया है।  बारिश की वजह से हुए हादसों ने तीन लोगों की जान ले ली है। मरने वालों में चार महीने का एक बच्चा और उसके पिता शामिल हैं। बिजली गिरने से भी लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। सोमवार शाम 4.30 से 8.30 बजे तक करीब 7 सेमी बारिश हुई। बच्चे और उसके पिता की दीवार गिरने और एक अन्य शख्स की करंट लगने से मौत हो गई।  लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

रेवेन्यू अफसर एस. रामुलु ने बताया कि बच्चा और उसके पिता मलबे में दब गए थे। भारी बारिश के चलते उनके घर की दीवार गिर गई थी। बाद में रेस्क्यू ऑपरेशन में दोनों का शव निकाला गया। उनकी पत्नी और 2 साल की बच्ची को बचा लिया गया है। पुलिस ने बताया कि 35 साल के एक शख्स की करंट लगने से मौत हो गई। ये व्यक्ति हुसैनी आलम इलाके में एक होटल से बाहर निकल रहा था। वह सड़क किनारे खड़ी एक वैन में चिपक गया। वैन में बिजली के खंभे से करंट आ रहा था। नगर निगम कमिश्नर बी. जनार्दन रेड्डी ने लोगों को संभलकर रहने की सलाह दी है।

4 घंटे में 7 सेमी पानी

मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को शाम 4.30 से 8.30 बजे तक 7 सेमी बारिश हुई। ये मानसून की ही बारिश है। बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर गया। हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने अपने कर्मचारियों से तेजी से राहत काम करने को कहा है। तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव ने म्यूनिसिपल और पुलिस कमिश्नर से अलर्ट रहने को कहा है। हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर महेंद्र रेड्डी ने कहा कि भारी बारिश के मद्देनजर पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश दे दिए गए हैं। ताकि किसी भी चुनौती से निपटा जा सके।
– पुलिस कमिश्नर से जारी आदेश के मुताबिक, “हैदराबाद शहर की पुलिस के अलावा सभी पुलिस स्टेशन, ट्रैफिक पुलिस स्टेशन, टास्क फोर्स, आर्म्ड रिजर्व, होम गार्ड्स समेत दूसरी स्पेशल ब्रांच को मुस्तैद रहने को कहा गया है।”

हैदराबाद में सोमवार को हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। सोमवार की शाम को हुई झमाझम बारिश की मुख्य वजह मॉनसून बताई जा रही है। बारिश से संबंधित इन घटनाओं में 3 लोगों की मौत भी हो गई। 

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को शाम साढ़े चार बजे से साढ़े आठ बजे तक 67.6 मिमी बारिश रेकॉर्ड की गई। भारी बारिश की वजह से शहर के कई निचले इलाकों में सैलाब आ गया। पूरे शहर में ट्रैफिक की रफ्तार बेहद धीमी रही। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ने अपने कर्मचारियों को शहर में जमा हुए पानी को निकालने और अन्य राहत कार्यों में लगा दिया है। 

बारिश की वजह से हुई घटनाओं में जान गंवाने वालों में 4 महीने का एक बच्चा और उसके पिता सहित कुल 3 लोग शामिल हैं। बच्चे और उसके पिता की मौत नायडू नगर स्थित उसके घर में हुई, जब भारी बारिश की वजह से उनके घर की दीवार गिर गई। पिता-पुत्र की शव मलबे से बरामद किया गया। वहीं दूसरी घटना में सड़क किनारे पोल से सट कर खड़ी वैन को छूने से 35 साल के एक युवक की मौत हो गई। 

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने खुद ही संज्ञान लेते हुए GHMC आयुक्त और शहर के पुलिस आयुक्त से बात कर सरकारी मशीनरी को अलर्ट पर रहने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए राहत कार्य में जुटने और समस्याओं का तुरंत समाधान करने का निर्देश दिया है। वहीं तूफानी मौसम को देखते हुए उस्मानिया यूनिवर्सिटी को अगले सरकारी आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। आज मंगलवार को होने वाली सभी परीक्षाओं को टाल कर दिया गया है। इस संबंध में नया टाइम टेबल जल्दी ही जारी किया जाएगा। 

https://www.youtube.com/watch?v=5_-byR-rYEE


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular