JOIN US-9918956492———————————————-
बाइक सवार बदमाशों ने टेंट व्यवसाई को गोलियों से भूना मौके पर मौत
मोहनलालगंज।पीजीआई थाना क्षेत्र के वृन्दावन कालोनी में गुरुवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने ताबडतोड फायरिंग कर टेन्ट व्यापारी राजकुमार उर्फ बबलू की हत्या कर दी।
https://www.youtube.com/watch?v=zehXbtUJ_Zw
वारदात को अंजाम दे बदमाश रायबरेली रोड की तरफ भाग निकले। वहीं, राहगीरों से मिली सूचना पर पहुंची पीजीआई पुलिस ने बबलू को ट्रामा सेन्टर भेजा। जहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी।

इंस्पेक्टर पीजीआई एके राय ने बताया की कार नम्बर के आधार पर शव की पहचान की गई है। उनके मुताबिक कार चारबाग निवासी राजकुमार उर्फ बबलू चला रहा था। जो पीजीआई इलाके में टेन्ट का काम करता है। सुबह वह घर से टेन्ट हाउस जा रहा था। तभी वृन्दावन कालोनी के पास बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इंस्पेक्टर के मुताबिक बबलू के परिवार को सूचना दी गई है। पूछताछ में कुछ जानकारी हाथ लगी है। जिन पर पुलिस काम कर रही है। साथ ही घटनास्थल के पास लगे सीसी कैमरों की फुटेज भी खगांली जा रही है।
वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहना था, जबकि कार पर फायरिंग करने वाला बदमाश चेहरे पर रूमाल बांधे था।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट——————

——————————————————————————————————————
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





