जौनपुर:सीट पर बैठने के विवाद मे बाहरी लोगो ने स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला,पत्थर बाजी आधा दर्जन यात्री घायल ट्रेनों में सुरक्षित सफर के दावों पर एक बार फिर सवाल उठ गए हैं। बांद्रा-गाजीपुर एक्सप्रेस पर हुए पथराव में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए।
विवाद आगरा में सीट पर बैठने को लेकर हुआ था। घटना सुबह तकरीबन दस बजे की है। कोच संख्या एस-3 में कुछ लोग सफर कर रहे थे। ट्रेन जब आगरा पहुंची तो बर्थ नं 66, 67, 68 पर बैठे लोगों के साथ एक बच्ची चाहत (6) दूसरे यात्री के बैग पर बैठ गई। इसके बाद उस यात्री से बच्चे के परिजनों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
इलाहाबाद में चाहत के परिवार के लोग उतर गए। हालांकि उनके रिश्तेदार सुनीता व मोहन शर्मा बैठे रहे। इन्हें मड़ियाहूं उतरना था। रास्ते में जिनसे मारपीट हुई थी उनको जंघई उतरना था। उन लोगों ने स्टेशन पर अपने जानकारों को बुला लिया। मंगलवार सुबह तकरीबन दस बजे ट्रेन के जंघई स्टेशन पर पहुंचते ही हाथों में लाठी-डंडे लेकर घुसे लोगों ने यात्रियों को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों के विरोध करने पर हमलावरों ने ट्रेन में पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में जफराबाद निवासी रसनही गांव के अरविद यादव उनकी पत्नी सरोजा यादव, साली उषा यादव, मोहन शर्मा व उनकी पत्नी सुनीता शर्मा घायल हो गईं।
इस आपाधापी में एक वृद्ध रामकली घबराकर बेहोश हो गई। स्टेशन के अंदर व ट्रेन के भीतर इतना सबकुछ होने के बाद भी आरपीएफ व जीआरपी को भनक तक नहीं लग सकी।

यात्रियों के हंगामे के बाद जीआरपी के लोग मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर देर से जागी पुलिस के कार्रवाई तक हमलावर फरार हो गए।
जंघई चौकी इंचार्ज संतोष सिह हमराहियों के साथ ट्रेन पर हमला करने वाले लोगों की काफी छान-बीन की, लेकिन वह लोकल होने की वजह से आसानी से बच निकले। इस बीच ट्रेन तकरीबन एक घंटे स्टेशन पर खड़ी रही। ऐसे मे भारतीय रेल की सुरक्षित यात्रा का दावा हवा हवाई साबित हो रहा है।

अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





