BRIJENDRA BAHADUR MAURYA
माया ने जूतियों तलें बहुजन समाज को कुचल दिया है : कमला कांत गौतम
बहुजन उत्थान पार्टी के नाम से बनाया नया राजनैतिक दल

लखनऊ। मार्च में बीएसपी का दामन छोड़ चुके पूर्व कैबिनेट मंत्री कमला कांत गौतम ने नगर निकाय चुनाव लड़ने के लिए नए राजनैतिक दल का गठन किया है। शुक्रवार को राजधानी के प्रेस क्लब में बहुजन उत्थान पार्टी के बारे में बतातें हुए गौतम ने कहा कि बसपा अध्यक्षा मायावती ने कांशीराम के बहुजन समाज के सपनों को जूतियों तलें रौंद दिया है और धन की लोभी बहनजी पार्टी को स्वजन समाज पार्टी की ओर ले जा रही है। स्वयं को कांशीराम का चेला बतातें हुए कहा कि उन्होंने दलितों पिछडों को हक दिलाने के लिए बहुजन हिताय बहुजन सुखाए का नारा दिया था परंतु जन की जगह धन को तरजीह देते हुए मायावती ने एजेंडे को सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाए में बदल दिया है। इस वर्ष कांशीराम के जन्मदिन पर मात्र 80 लोगों के आने से नाउम्मीद हुए कमला कांत गौतम ने प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय दल की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय, प्रदेशीय और जिला स्तर पर पदाधिकारियों के नाम घोषित किए। शराबबंदी को लेकर निकाय चुनाव लड़ने की बात करते हुए गौतम ने कहा कि प्रदेश में पार्टी नगर निगम चुनाव अपने दम पर लड़ेगी और बीजेपी को हराने का काम करेंगे।
https://www.youtube.com/watch?v=w6cdBpoBLvo





