join us-9918956492———————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————–
लखनऊ। टू व्हीलहर चला रहे और पीछे बैठे व्यक्ति के लिए हेलमेट अनिवार्य किए जाने के बाद भी लोग इस नियम का पालन करते नहीं दिख रहे हैं। लोगों की इसी आदत, बढ़ते सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने यूपी में प्रत्येक बुधवार को हेलमेट एवं सीट बेल्ट दिवस के रुप में मनाए जाने का फैसला किया है।
गृह व परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रुप से यह फैसला किया गया। रविवार प्रमुख सचिव परिवहन अराधना शुक्ला ने इस संबंध में जरूरी निर्देश जारी किए। अराधना शुक्ला ने कहा कि यूपी में अधिकांश जो भी सड़क हादसे होते हैं , उनमें टू व्हीलर पर सवार व्यक्तियों के हेलमेट नहीं पहनने और फोर व्हीलर पर बैठे व्यक्तियों के सीट बेल्ट नहीं लगाने की वजह से हादसे होते हैं।

अराधना शुक्ला ने कहा कि 11 अगस्त 2016 से ही टू व्हीलर को चलाने और उसके पीछे बैठे व्यक्ति के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य किया जा चुका है लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। आराधना शुक्ला ने इस बाबत अफसरों को निर्देश दिया है। इसमें कहा गया है कि प्रत्येक बुधवार को हेलमेट एवं सीट बेल्ट दिवस के रुप में मनाएं ताकि सड़क दुर्घटनाओं में मरने एवं घायल होने वालों की संख्या कम हो सके।
परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सड़क पर हेलमेट एवं सीट बेल्ट की जांच करेंगे। बाइक, स्कूटर पर पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट लगाना होगा, ऐसा नहीं करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के जरिए वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सड़क पर हेलमेट एवं सीट बेल्ट की जांच करेंगे। बाइक, स्कूटर पर पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट लगाना होगा, ऐसा नहीं करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के जरिए वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
——————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





