Sunday, April 26, 2026
spot_img
HomeTechnologyफ्लाइट आई इंडिगो का नया कारनामा छूटे 14 यात्री

फ्लाइट आई इंडिगो का नया कारनामा छूटे 14 यात्री

JOIN US-9918956492—————————————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े———————————— 
पिछले कुछ समय से सुर्खियों में आई इंडिगो एक बार फिर​ विवादों में घिर गई है। गोवा से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट ने 14 यात्रियों को छोड़कर तय वक्त से 25 मिनट पहले ही उड़ान भर ली। इन सभी 14 यात्रियों के पास बोर्डिंग पास थे लेकिन फ्लाइट को समय से पहले ही बोर्ड कर दिया गया। हालांकि इंडिगो ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया। 

यह मामला सोमवार का है जब इंडिगो की फ्लाइट गोवा से हैदराबाद जा रही थी। दरअसल इंडिगो की 6E 259 फ्लाइट को सोमवार की रात 10.50 बजे रवाना होना था और रात 12:05 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट पर लैंड करना था लेकिन ये 11:40 बजे ही लैंड कर गई। यात्रियों के अनुसार वे एयरपोर्ट पर ही इंतजार करते रह गए। 
वही इंडिगो प्रवक्ता का कहना है कि यात्रियों ने गेट पर रिपोर्ट नहीं की। बोर्डिंग गेट 10.25 पर बंद हो गया था जबकि ये यात्री 10.33 पर वहां पहुंचे थे। इंडिगो स्टाफ ने एयरपोर्ट पर उन्हें ढूंढने की कोशिश की और कई बार अनाउंसमेंट करवाई। प्रवक्ता ने कहा कि दूसरे यात्रियों के हितों को ध्यान में रखते हुए समय पर गेट बंद किए गए थे। जो यात्री लेट हुए सिर्फ उन्हें ही छोड़ा गया। इसमें एयरलाइन का कोई दोष नहीं है। छूट गए यात्रियों को अगली सुबह फ्लाइट दी गई। जिसके लिए उनसे अलग से कोई चार्ज नहीं लिया गया।

https://www.youtube.com/watch?v=VRpNjJlLTY0&t=110s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular