SATEESH SANGAM————–
फुलबाग युवा समिति ने मनाया गणेश उत्सव
रुपेश मण्डल के सहयोग से हर साल कि भाति इस साल भी धूमधाम से मनाया गया गणेश उत्सव। जिसकी सफलता के लिए कई संगठनों के साथ साथ आस पास के लोगों का भी भरपूर सहयोग रहा।

लखनऊ हुसैनगंज चौराहा के पास धूमधाम से मनाया गया गणेश उत्सव।
फुलबाग युवा समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन रुपेश मण्डल के नेतृत्व में शुभारंभ किया गया

इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रसाद वितरण, बाल चित्रकला प्रतियोगिता, भजन आरती और संध्या आरती के साथ धूमधाम से मनाया गया। जिसमें पुष्पांजलि के बाद पूजा अर्चना कर गणेश पूजन की शुरुआत वहां पर उपस्थित तमाम भक्तों के द्वारा किया गया
इस उत्सव का आयोजन पिछले 10 वर्षो से किया जा रहा है जिसमें कई संगठनों के सहयोग से बहुत ही सफलता पूर्वक मनाया जाता है।
युवा समिति के लीडर रुपेश मण्डल बताते हैं की गणेश उत्सव का आयोजन पिछले साल की भाति इस साल बेहतर है जिसकी सफलता के लिए तरह तरह के चीजें को भी जोड़ा गया है जो खास कर बच्चों की मनोबल को आगे बढ़ाने के लिए किया गया है। आगे बताते है कि इसके सहयोग से आने वाली पीढ़ी भी तन मन से गणेश पूजा को आगे जारी कर सके।
पूजा अर्चना में उपस्थित महिला बताती है कि गणेश उत्सव का आयोजन सभी महिलाओं के सहयोग से हर बार सफल रहता है। आगे बताती है कि युवा समिति हर बार की भाति इस बार भी अपना पुरा सहयोग दिया जिसके जरिए गणेश उत्सव का कार्यक्रम सफल बन सके।
https://www.youtube.com/watch?v=YLlPJE-deBw





