फिल्म “शूटआउट एट कानपुर” की धमाकेदार शूटिंग स्टार्ट
– कंपू शहर में हुआ फिल्म की शूटिंग का शुभारम्भ
– कानपुर महानगर के निवासी हैं फिल्म निर्माता नीरज विश्वकर्मा
– एस0आर0 फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले शूट हो रही फिल्म
– कानपुर के साकेत नगर में अक्षय तृतीया पर्व के अभिजीत मुहूर्त में हुई फिल्म शूटिंग की शुरुवात
– ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा)के प्रदेश सचिव उमेश शर्मा शूटिंग शुभारम्भ में रहे मौजूद
– ग्लैमर के तड़के से फिल्म निर्माता नीरज विश्वकर्मा करेंगे अपने गृह जनपद का नाम रोशन

कानपुर महानगर। अपने हुनर और जज्बे के साथ समाज में कुछ हटकर करने की ठान चुके कानपुर के एक युवा ने अपने जुझारू जज्बे के साथ टीम बनाकर कंपू शहर के नाम पर ही फिल्म बनाने की ठान ली। “शूटआउट एट कानपुर” के नाम से बनने वाली इस फिल्म के शूटिंग की शुरुवात अक्षय तृतीया पर शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुये की गई। साकेत नगर में हुये फिल्म की शूटिंग के शुभारंभ में शहर के कई दिग्गज मौजूद रहे।
शहर कानपुर महानगर के ही निवासी फिल्म निर्माता नीरज विश्वकर्मा “शूटआउट एट कानपुर” के नाम से एक फिल्म बना रहे हैं। जो ग्लैमर के तड़के के साथ जनमानस के लिये रिलीज होगी।
नीरज विश्वकर्मा की फिल्म “शूटआउट एट कानपुर” की कानपुर शहर से ही शूटिंग स्टार्ट हो गई।
एस0आर0 फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले इस फिल्म की शूटिंग स्टार्ट की हुई। “शूटआउट एट कानपुर” फिल्म की पूरी टीम आज से कानपुर के विभिन्न स्थानों में शूट करेगी।
अक्षय तृतीया महापर्व पर आज शुभ मुहूर्त में फिल्म शूटिंग (शॉट) कानपुर के साकेत नगर से शुरू हुआ। इस दौरान फिल्म में काम कर रहे हुनरमन्दों ने अपने अपने किरदार के प्रदर्शन की शुरुवात की। इस धमाकेदार फिल्म शूटिंग के शुभारंभ के दौरान कानपुर निवासी फिल्म निर्माता नीरज विश्वकर्मा, फिल्म के लीड एक्टर शिव विश्वकर्मा, जन एक्सप्रेस समाचार पत्र के संपादक एवं ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) के प्रदेश सचिव उमेश शर्मा, थ्री स्टार न्यूज चैनल के डायरेक्टर शलभ जायसवाल, फिल्म के एसोसिएट प्रोड्यूसर क्षितिज सिंह, मुकेश अरोड़ा, किदवईनगर थानाध्यक्ष शेष नारायण पाण्डेय अपनी समूची टीम सहित व वोल्टास सर्विस सेंटर के सुरेश शर्मा, होरीलाल विश्वकर्मा, पुखरायां के अभय शर्मा तथा अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





