Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeफांसी के फन्दे को चूम लिया लेकिन परतन्त्रता की बेड़ी को कभी...

फांसी के फन्दे को चूम लिया लेकिन परतन्त्रता की बेड़ी को कभी स्वीकार नहीं किया

Join us-9918956492———————————
लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में मंगलवार को स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा एवं अमर शहीद स्व0 अशफाक उल्ला खां और प्रसाद बिस्मिल की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अरूण प्रकाश सिंह ने किया।

कार्यक्रम की शुरूआत स्व0 अशफाक उल्ला खां के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन एवं पूर्व गृहमंत्री रामकृष्ण द्विवेदी ने अमर शहीद स्व0 अशफाक उल्ला खां, पं0 राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रौशन सिंह एवं स्व0 राजेन्द्र लाहिड़ी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अपनी मातृ भूमि से प्रेम करने वाले अमर शहीदों ने अंग्रेजी हुकूमत के विरूद्ध हंसते-हंसते फांसी के फन्दे को चूम लिया लेकिन परतन्त्रता की बेड़ी को कभी स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को युगों-युगों तक याद किया जाता रहेगा।
वही इस अवसर पर पूर्व पूर्व गृहमंत्री रामकृष्ण द्विवेदी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें और अमर शहीदों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वही रामकृष्ण द्विवेदी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सर्फर्सत ताकतों को देश से उखाड़ फेंकना है आज यह कसम खाई है और राहुल गांधी सोनिया गांधी के नेतृत्व में यह कसम है कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने वही उन्होंने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात जो रिजल्ट आया है इससे यह साफ जाहिर होता है कि बीजेपी ईवीएम गड़बड़ी है और शासन प्रशासन उनका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular