प्रेस वार्ता कर पीड़िता ने लगायी एसएसपी से न्याय की गुहार
कानपुर महानगर। कानपुर प्रेस क्लब में वार्ता के दौरान पीड़ित महिला ने बताया उसके पति को कैंसर है लेकिन नजीराबाद थाना क्षेत्र स्थित उनके मकान में कब्जे का विरोध करने पर उन्हे मारा-पीटा जाता है व जान की धमकी दी जाती है। पीडित महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार भी लगाई है।

पीडित महिला सुशीला ने बताया कि वह थाना नजीराबाद क्षेत्र के कमलानगर इलाके की रहने वाली है तथा उसके पति कैंसर की बीमारी से पीडित है। सुशीला ने अपने नाते रिश्तेदारो के पर ही अपने घर पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए बताया कि सुनील तिवारी अपने साथियों के साथ आया तथा घर के उपरी हिस्से के कमरे का ताला तोडकर कब्जा कर लिया। तथा पीडित परिवार को बाहर निकाल दिया। वहीं विरोध करने पर मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। सुशीला ने कहा कि मकान पर कब्जे की नियत से वह पूर्व में भी फर्जी दस्तावेज को आधार बना कानूनी मुकदमों ने उन्हे फंसा चुका है। प्रार्थनापत्र के माध्यम से एसएसपी कानपुर से निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कार्यवाही की मांग पीडितो द्वारा की गयी है।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट





