Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्रताप चन्द्रा नें दिया फार्मूला चुनाव आयोग को EVM से छेड़छाड़ होने के आरोप...

प्रताप चन्द्रा नें दिया फार्मूला चुनाव आयोग को EVM से छेड़छाड़ होने के आरोप से मुक्ति का

प्रताप चन्द्रा नें दिया फार्मूला चुनाव आयोग को EVM से छेड़छाड़ होने के आरोप से मुक्ति का

EVM पर प्रत्याशियों के क्रम को लाटरी सिस्टम से निर्धारित किया जाये गड़बड़ी ख़त्म होगी

पार्टियों और राष्ट्रपति को भी लिखा पत्र अगर वाकई चाहते हैं EVM से छेड़छाड़ ख़त्म कराना तो

करें चुनाव आयोग से इस फार्मूले को लागू करनें की मांग, न क्रमांक मालूम, न गड़बड़ी होगी  

लोकतंत्र मुक्ति आन्दोलन के संयोजक श्री प्रताप चन्द्रा नें चुनाव आयोग को EVM से छेड़छाड़ के आरोप से मुक्त होनें का फार्मूला दिया | चुनाव आयोग, राष्ट्रपति और पार्टियों को भेजे पत्र में लिखा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करने की छवि बनाये रखना चाहिये, परन्तु गत दिनों जिस प्रकार से EVM को छेड़छाड़ करके किसी एक पार्टी के पक्ष में मतदान होने, कोई भी बटन दबाने से भाजपा के कमल चिन्ह को वोट जाने का आरोप अन्य पार्टियों से मुखर हुआ उससे न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी चुनाव आयोग की छवि धूमिल और संदिग्ध हुई है |

चुनाव आयोग की ये भी जिम्मेदारी है कि उसपर लगे आरोपों को दूर करे और प्रणाली को यथासंभव पारदर्शी रखे | चुनाव आयोग हमारे देश की स्वायत्त संस्था है जो लोकतंत्र को कायम रखने हेतु पहली भूमिका निभाता है, जिसकी छवि धूमिल होने से सभी नागरिकों को शर्मिंदगी महसूस होती है |

उक्त समस्या EVM को छेड़छाड़ करके किसी एक पार्टी के पक्ष में मतदान होने के संशय को ख़त्म करनें का सबसे आसान और बेहतर उपाय है कि EVMपर प्रत्याशियों के क्रम को लाटरी सिस्टम से तय किया जाये, यानि किसी पार्टी का पहला बटन, किसी का दूसरा बटन पहले से मालूम होने के कारण ही ये आरोप लगता है कि कोई भी बटन दबाने से भाजपा के कमल को वोट जाता है क्यूंकि भाजपा को मालूम है उसका क्रमांक क्या है |

EVM पर पार्टी/प्रत्याशी को क्रमांक न मालूम होने से कोई ये छेड़छाड़ का आरोप नहीं लगा सकेगा और EVM पर यकीन कायम रहेगा क्यूंकि पारदर्शिता होगी, आयोग कह सकेगा कि जब मालूम ही नहीं कि उसका क्रमांक क्या है तो वो सर्किट में छेड़छाड़ करेगा ही क्यूँ ?

अतः श्रीमान से अनुरोध है कि आयोग को आरोप मुक्त और बेहतर छवि हेतु EVM पर पार्टी/प्रत्याशियों के क्रम को लाटरी सिस्टम से एलाट किया जाये जिससे लोगों का भरोसा आयोग और EVM पर कायम रह सके |

इसे करनें का अधिकार है आपके पास, इसके लिए न कोई कानून बनाने की जरुरत है और न ही किसी पार्टी को आपत्ति होगा, ऐसा करना बेहद आसान और भेदभाव मुक्त होगा जो लोकतंत्र को और मजबूत करेगा |

पार्टियों को लिखे पत्र में कहा कि यदि वाकई चाहते हैं EVM में गड़बड़ी की सम्भावना को रोकना तो ये मांग आप भी चुनाव आयोग से करिए वर्ना ये माना जायेगा कि केवल अपनी हार का ठीकरा फोड़ने के लिए EVM और चुनाव आयोग को बदनाम करके लोकतंत्र को खोखला करना चाहते हैं |

https://www.youtube.com/watch?v=EDLtmFX4w9o


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular