मलिहाबाद लखनऊ।राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र के महात्मा गॉधी इन्टर कालेज में पेस सॅस्था द्धारा निर्मित दो सैनिटरी ब्लाक (शौंचालय) का उदघाटन प्रधानाचार्य के द्वारा किया गया।

प्रधानाचार्य अब्दुल सलीम ने शौचालय का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा उपस्थित लोगों को स्वच्छ्ता के प्रति जागरूक किया व इस सराहनीय कार्य के लिए संस्था की तारीफ की।
इस दौरान संस्था के कार्यकर्ता विनय दयाल ने बताया कि स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत प्रधानमंत्री ने स्वच्छता की ओर लोगों को संवेदित करने का अभियान छेड़ा उसी अभियान के अन्तर्गत हैविटेट फॉर हयुमेनिटी ने लखनऊ के 20 स्कूलों का सर्वे पेस संस्था के साथ मिलकर शौचालयों की स्थिति जानने के लिये कराया। पेस संस्था ने 20 स्कूलों का सर्वे किया और यह पाया कि स्कूलों में स्थिति शौचालयों कि स्थिति अत्यन्त सोचनीय अवस्था में है।
3000 से 4000 बच्चों के बीच एक या दो शौचालय व मूत्रालय और वो भी उपयोग करने की स्थिति में नही थे। शौचालय गंदे पानी की कमी और बच्चे व शिक्षक वहॉ जाने से भी कतराते थे क्योंकि सफाई न होने की वजह से गन्दगी व बदबू दोनो ही थे।
फाइजर के सहयोग से एच, एफ, एच, तथा पेस संस्था ने 5 अति जरूरत मंद स्कूलों का चयन किया जहॉ बच्चों की संख्या 3000 से 4000 के बीच थी। जिन पॉच स्कूलों का चयन किय गया उनमें महात्मा गॉधी इन्टर कालेज, मलिहाबाद, जनता इन्टर कालेज मलिहाबाद, नेश्नल इन्टर कालेज लखनऊ, बख्शी का तालाब इन्टर कालेज एवं कुम्हरावॉ इन्टर कालेज का चुनाव किया गया । इन पॉच स्कूलों में हैविटेट फार हिमेनिटी एवं पेस संस्था के सहयोग से इन सभी विद्यालयों में मूत्रालय एवं शैचालयों का निर्माण कराया गया है।
उदघाटन कार्यक्रम में विघालय के छात्र छात्राऐं व अघ्यापक एवॅ पेस सॅस्था के कार्यकर्ता विनय दयाल व हरिओम बाजपेई उपस्थित रहे।
पंचदेव यादव की रिपोर्ट





