Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeपेयजल कर्मियों आमरण अनशन होगा

पेयजल कर्मियों आमरण अनशन होगा

पेयजल कार्मिक आमरण अनशन होगा 29 मार्च से भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत चलाए जा रहे राज्य के  पेयजल एवं स्वच्छता मिशन उत्तर प्रदेश पेयजल एवं स्वच्छता सहयोग संगठन (डब्लू एस एस ओ) के माध्यम से सेवा प्रदाता मेंo विबग्योर इंफो प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ के द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिले पर तीन सलाहकारों एवं प्रत्येक विकासखंड पर ब्लॉक समन्वय को की 4 वर्ष पूर्व उनकी आवश्यक योग्यता और अनुभव के आधार पर प्रशिक्षण देकर तैनाती की गई थी क्रमिक शासन के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुरूप ग्रामीण जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने एवं दूषित जल से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूकता तथा ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करते रहते थे .
विगत 31 जुलाई सन 2017 को सेवा प्रदाता मेंo विबग्योर  इंफो प्राइवेट लिमिटेड का अनुबंध समाप्त हो जाने के बाद कार्मिकों को बराबर ये  भरोसा दिया जा रहा है की हम एजेंसी का पुनः टेंडर करेंगे इसके उपरांत आप कार्मिकों का कार्य पुनः पूर्व की भांति सुचारू रूप से प्रारंभ हो जाएगा ।परंतु आज लगभग 8 माह व्यतीत हो जाने के उपरांत भी कार्मिकों को कार्य पर नहीं रखा गया है जिससे संपूर्ण उत्तर प्रदेश में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता एवं जन जागरूकता का कार्य पूर्ण रुप से बाधित है ।यद्यपि भारत के विभिन्न राज्यो में यह योजना भली प्रकार निर्बाध रूप से चलाई जा रही है ।प्रदेश में इन योजनाओं के बाधित होने से कार्य कर रहे 1000 कार्मिकों को अत्यधिक मानसिक व आर्थिक परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है कई परिवार भुखमरी की कगार पर हैं ।
पिछले 8 माह के दौरान मुलाकात के क्रम में कार्मिकों के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय से एक बार माननीय ग्रामीण विकास मंत्री से लगभग 10 बार श्रीमान प्रमुख सचिव ग्राम विकास विभाग से 4 बार अधिशासी निर्देशक राज्य पेयजल से 8 बार अपनी व्यथा बताया जाने के बाद भी मात्र आश्वासन ही दिए जा रहे हैं।
—————————————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular