Saturday, April 27, 2024
spot_img
HomeMarqueeपेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका पुतला
कानपुर महानगर। मंगलवार को कांग्रेसियों ने पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की वहीं शहर के अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि जब से मोदी सरकार आई है तब से लगातार महँगाई बढ़ रही है बीते चार सालों में पैट्रोल और डीजल की सबसे ज्यादा कीमते बढ़ी हैं आज पेट्रोल और डीजल की कीमत उच्चतम शिखर पर है केंद्र सरकार ने देश की जनता को लूटने का काम किया है अब हम चुप नही बैठेंगे निरन्तर श्रंखलाबद्ध तरीके से कानपुर की सड़कों पर संघर्ष किया जाएगा।
भाजपा ने 2014 में कहा था कि महंगाई डायन खाय जात है हम छुटकारा दिलाएंगे लेकिन इसका विपरीत हुआ राहत तो दूर की बात हुई आम आदमी की जेब पर सीधे डाका डालने का काम किया है इस सरकार ने हम इसी तरह सड़को पर सरकार की इन नीतियों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे और आगे भी मोदी और योगी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। मुख्य रूप से उपस्थित हर प्रकाश अग्निहोत्री, पवन गुप्ता, केके तिवारी, संदीप शुक्ला, संजय शाह, नरेश त्रिपाठी, व ममता तिवारी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular