पेट्रोल और डीजल की बढी कीमतो ने किसानो की कमर तोड कर रख दी: हाजी अब्बास

0
123

 

 

 

 

 

अवधनामा संवाददाता

बैठक में मो0 युसुफ नगर उपाध्यक्ष व मो0 नादिम को बनाया नगर सचिव

देवबंद (Deoband):  नगर के मौहल्ला सराय पीरजादगान में भाकियु तोमर की एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें किसानो की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया तथा मो0 नादिम को नगर सचिव और मो0 युसुफ को नगरउपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस अवसर जिला महामंत्री हाजी मो0 अब्बास ने कहा कि सरकार की गलत नितियों के चलते किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। पेट्रोल और डीजल की बढी कीमतो ने किसानो की कमर तोड कर रख दी है और किसानो को उनकी फसलो का लागत मुल्य भी नही मिल पा रहा है। उन्होने कहा कि किसानो को खेती के लिये उपयोगी वस्तुओं पर सब्सिडी दी जाये जिससे किसानो को कुछ राहत मिल सकें। बैठक में नगरध्यक्ष सलीम गौड, जिलाउपाध्यक्ष शाहनवाज गौड, मो0 तारिक, अथर नकवी, सावन कुमार आदि मौजूद रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here