पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिविर लगा कर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया

मोहनलालगंज लखनऊ। निगोहां केे शेरपुर लवल गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कैम्प लगाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चो के वजन, लंबाई, आंखों का परीक्षण व संपूर्ण जांच की गई । बच्चों की स्वास्थ्य संबधी समस्याओं को सुना गया तथा उसके निस्तारण के बारे में चर्चा की गई ।
शेरपुर लवल गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की अध्यापिका श्वेता शुक्ला ने बताया कि उनके विद्यालय में डाक्टरों की 4 लोगों की टीम द्वारा स्वास्थ्य चेकअप किया गया। जिसमे विद्यालय के बच्चो के वजन, लंबाई, आंखों का परीक्षण व संपूर्ण जांच की गई ।बच्चों की स्वास्थ्य संबधी समस्याओं को सुना गया तथा उसके निस्तारण के बारे में चर्चा की गई ।
बच्चो को संतुलित आहार लेने की सलाह डॉक्टरों द्वारा दी गई। टीम में आए हुए डॉक्टर अभयानंद द्वारा
विद्यालय के चार बच्चों को सीएचसी भेजने की सलाह दी गयी। जिसके लिए उन्हें पर्चा बनाकर दिया गया।
इस दौरान विद्यालय में अध्यपिका श्वेता शुक्ला, अंबुजा अवस्थी ,अंजू व मोनिका उपस्थित थी ।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट





