पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों ने बीजेपी कार्यालय का किया घेराव
लखनऊ ।उत्तर प्रदेश पुलिस 2015 पुलिस भर्ती में अन्य पिछड़ा वर्ग का जाती प्रमाण पत्र के मैटर से भर्ती प्रक्रिया में बाहर हुए अभ्यार्थी भाजपा कार्यालय पहुँचे ।सैकड़ों की तादाद में मौजूद अभ्यार्थियों ने भाजपा कार्यालय के पास एकत्रित होकर जोरदार प्रदर्शन किया ।

अभ्यार्थियों का कहना है कि एक सोची समझी साजिश के तहत उन्हें जाती प्रमाण पत्र के मामले में फसाया गया है।प्रदेश सरकार के द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र की जगह उन्होंने ने केंद्र सरकार के द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र पुलिस भर्ती प्रक्रिया में लगाया था।
वही अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थी आरक्षण की मांग किया ।अगर पुलिस भर्ती बोर्ड की माने तो जाति प्रमाण पत्र गलत होने के कारण अभ्यर्थियो को बाहर किया गया 906 अभ्यर्थी ने प्रदेश सरकार के साथ ही केंद्र सरकार पर भी आरोप लगाया ।अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यार्थियों ने आरक्षण की माँग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।