Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeपुलिस की अनोखी पहल मंदबुद्धि बच्चे को एक घन्टे के लिए बनाया...

पुलिस की अनोखी पहल मंदबुद्धि बच्चे को एक घन्टे के लिए बनाया सब इंस्पेक्टर

Join us-9918956492——————————–
पुलिस की अनोखी पहल मंदबुद्धि बच्चे को एक घन्टे के लिए बनाया सब इंस्पेक्टर
पीजीआई। राजधानी लखनऊ में पुलिस की एक अनोखी पहल देखने को मिली है पीजीआई थाने में एक घंटे के लिए एक मंदबुद्धि बच्चे को सब इंस्पेक्टर बनाया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीजीआई हास्पिटल मे डाक्टर पद पर कार्यरत रजनीश कुमार सिंह के मंदबुद्धि बच्चे साहिल सिंह का शुक्रवार को जन्मदिन था उसने अपने पिता से पुलिस इंस्पेक्टर बनने की जिद की फिर परिवार वालों ने एसएसपी लखनऊ से मिलकर अपने बच्चे की इच्छा जाहिर की उनके बच्चे का मन है कि उसे पुलिस इंस्पेक्टर बनना है एसएसपी दीपक कुमार ने साहिल के पिता की निवेदन स्वीकार कर ली। एसएसपी ने पीजीआई थानाध्यक्ष को निर्देश दिया पीजीआई हॉस्पिटल में डॉक्टर पद पर तैनात रजनीश कुमार के पुत्र साहिल को एक घंटे के लिए पीजीआई थाने में सब इंस्पेक्टर के पद पर वर्दी पहना कर कार्य सौंपा गया। फिर साहिल ने एक घंटे में पीजीआई थाना क्षेत्र के ट्रैफिक व्यवस्था को देखा और पी जी आई थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायत भी सुनी।सब इंस्पेक्टर
साहिल सिंह से बात की गई तो उसने बताया मै पीजीआई हास्पिटल के परिसर में हम रहते हैं। उसका बचपन से ही पुलिस बनने का शौक है।  इस लिये पुलिस ने हमें एक घंटे के लिए सब इंस्पेक्टर बनाया गया है । साहिल ने बताया कि उन्हें पुलिस बनकर बहुत अच्छा लग रहा है उनके इस सहयोग में थाने के सभी पुलिसकर्मियों ने उनका साथ दिया. इस सहयोग का साहिल ने सभी पुलिसकर्मियों को धन्यवाद दिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular