Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeपुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट व गाड़ियों में तोङफोङ,मुकदमा...

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट व गाड़ियों में तोङफोङ,मुकदमा दर्ज

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो में मारपीट व गाङियों में तोङफोङ,मुकदमा दर्ज
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज के हरंकशगढी में रहने वाले रामलखन ने आरोप लगाया है सोमवार की दोपहर वो अपने बेटे का गौना लेने रिश्तेदारो के साथ जाने की तैयारी कर रहे थे तभी छोटे बेटे अभिषेक ने गाङी घुमाने लगा तो पङोस में रहने वाला युवक विकास यादव गाङी अपने दरवाजे से मोङने का विरोध करने लगा ओर घर से कट्टा लेकर आकर बेटे को मारने का प्रयास किया वही विकास के घर के लोग लाठी-डन्डे लेकर मारपीट के लिये दौङ पङे तभी मेरे रिश्तेदार दौङे तो आरोपी विकास भागकर गाँव के ही रहने वाले शिव प्रसाद के घर में असलहा लेकर घुस गया ओर दरवाजा अन्दर से बन्द कर लिया वही आरोपी के परिजनो ने मेरी माँ ,पत्नी व परिजनो की पिटाई करने के साथ चार पहिया गाङियों में तोङफोङ भी की। तो वही दूसरे पक्ष की शान्ती देवी ने पुरानी रंजिश को लेकर रामलखन व उनके बेटे अनुज यादव व अभिषेक सहित उनके रिश्तेदारो पर लाठी-डन्डो से पिटाई का आरोप लगाते हुये बचाने दौङे  पोते विकास यादव जो की बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है उसको भी दौङाने के बाद पकङकर पङोसी के घर में बन्द कर तंमचा कूलर में डालकर फसाने का प्रयास कर रहे है।
पुलिस ने एक पक्ष की सूचना पर तमंचे के साथ छात्रा विकास यादव को पकङकर थाने लाने के साथ दोनो पक्षो की तरहीर पर मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट 
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular