Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeपीएम से तारीख के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी कर रहे प्रयास

पीएम से तारीख के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी कर रहे प्रयास

join us-9918956492———-
लखनऊ मेट्रो ट्रेन ट्रैक पर दौड़ने को तैयार है। सिर्फ इंतजार है तो पीएम नरेंद्र मोदी की हरी झंडी का। पीएम से कार्यक्रम की तारीख मिलते ही मेट्रो के आमजन के लिए चलने का वक्त तय हो जाएगा। 
बताया जा रहा है कि पीएम से तारीख के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य सचिव राजीव कुमार प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश सरकार से संकेत मिलते ही मेट्रो अफसरों ने कॉमर्शियल रन के शुभारंभ कार्यक्रम को भव्य बनाने की कवायद शुरू कर दी है। शुक्रवार को भी इसको लेकर बैठक हुई। 

लखनऊ मेट्रो के एक अफसर ने बताया कि मुख्यमंत्री को कॉमर्शियल रन के लिए तैयारियों की पूरी सूचना भेज दी गई है। इसके साथ ही मेट्रो के उद्घाटन की तारीख तय करने की गुजारिश की गई है।  मुख्य सचिव के माध्यम से तारीख तय कराने के लिए लखनऊ मेट्रो प्रयास कर रहा है। 

कॉमर्शियल रन का उद्घाटन कार्यक्रम कहां हो सकता है, इसके लिए भी लखनऊ मेट्रो ने काम शुरू कर दिया है। अभी तक अवध चौराहा, ट्रांसपोर्टनगर डिपो और चारबाग को कार्यक्रम के लिए संभावित जगह माना जा रहा है। इसके लिए अंतिम रूप से फैसला प्रदेश सरकार ही करेगी।

———————————————————————
डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular