पीएफ एकाउंट को लॉगिन किये बिना आसानी से करे आधार लिंक

0
112
JOIN US-9918956492—————————————————————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े———————————————– 
सरकार धीरे-धीरे सभी सरकारी योजनाओं के लिए आधार लिकिंग को जरूरी करती जा रही है। नौकरी पेशा लोगों को कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) खाता से भी आधार को जोड़ना अनिवार्य कर दिया गया है। कर्मचारी भविष्य निधि (EPFO) के हर एक सदस्य को एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) मिलता है। इस नंबर के जरिए एम्प्लॉइज को अपनी नौकरी बदलने के बाद अपना पीएफ मैनेज करने में काफी सुविधा होती है। इसकी मदद से आप अपने पीएफ से पैसे भी जल्दी निकाल सकेंगे। ऐसे में आधार को अपने पीएफ अकाउंट से अभी लिंक करें। आप अपने पीएफ खाते में बिना लॉगिन किए इन 5 आसान स्टेप्स में अपना आधार पीएफ अकाउंट से लिंक कर सकते हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ऑनलाइन व्यवस्था से आप इसे लिंक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका?

1- EPFO की वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाएं, होम पेज पर ही मौजूद ‘Online Services’ के ‘e-KYC Portal’ के लिंक पर क्लिक करें। यहां क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।

2- यहां पर आपको ‘LINK UAN AADHAAR’ के लिंक पर क्लिक करना है। अब नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी डीटेल्स भरनी होंगी।

3- डीटेल्स में आपको अपना UAN और मोबाइल नंबर देना होगा। ध्यान रहे आपका मोबाइल नंबर UAN के साथ रजिस्टर होना चाहिए। डीटेल्स देने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।

4- OTP भरने के बाद आपको आधार नंबर भरना होगा और फिर से सबमिट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक और OTP आएगा। यह OTP उस मोबाइल नंबर पर आएगा जिससे आपका आधार लिंक होगा।

5- आखिरी OTP वैरिफिकेशन के बाद UAN आधार से लिंक हो जाएगा। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि आपके आधार और पीएफ खाते में आपकी डिटेल्स एक जैसी होनी चाहिए। अगर एक जैसी नहीं होंगी तो फिर आधार और पीएफ खाता लिंक नहीं होंगे। लिंक होने के बाद EPFO मेंबर आधार से लिंक ईपीएफओ सेवाओं का फायदा उठा सकेंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here