Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeUncategorizedपांच मिनट की परफॉर्मेंस के लिए प्रियंका ने मांगे इतने रुपए जिसे...

पांच मिनट की परफॉर्मेंस के लिए प्रियंका ने मांगे इतने रुपए जिसे सुन कोई भी हो जाए हैरान

join us-9918956492————————————————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े—————————— 
बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ज्यादातर रेड कार्पेट पर जलवे बिखेरते हुए दिखाई देती हैं। दो सालों में पहली बार अब एक्ट्रेस हिंदी फिल्मों के गानों पर स्टेज परफॉर्मेंस करने वाली हैं। एक अवॉर्ड कार्यक्रम के आयोजक चाहते हैं कि चोपड़ा उनके यहां परफॉर्म करें और इसके लिए एक्ट्रेस ने जो रकम मांगी है उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि पांच मिनट की परफॉर्मेंस के लिए प्रियंका ने 4-5 करोड़ रुपए मांगे हैं।

यह बात सभी जानते हैं कि प्रियंका अब एक अंतर्राष्ट्रीय स्टार बन चुकी हैं। बॉलीवुड में उन्हें वापस देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। इस बात को जी सिने अवॉर्ड्स के आयोजक अच्छी तरह से जानते हैं। देसी गर्ल 19 दिसंबर को अवॉर्ड में परफॉर्म करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। सूत्रों के अनुसार बाजीराव मस्तानी स्टार को 4-5 करोड़ रुपए दिए गए हैं। एक अंदरुनी सूत्र ने बताया कि प्रियंका का एक्ट पांच मिनट का होगा। वो बहुत ज्यादा डिमांड में हैं इसी वजह से निर्माताओं ने उनकी टीम के साथ पैसों को लेकर मोलभाव नहीं किया, बावजूद इसके कि उनके एक मिनट की कीमत लगभग एक करोड़ रुपए है।

सूत्र ने आगे बताया कि आयोजक जानते हैं कि उनकी परफॉर्मेंस अवॉर्ड्स के सबसे बड़े आकर्षण में से एक होगी क्योंकि वो दो सालों बाद परफॉर्म करेंगी। एक्ट्रेस की आखिरी परफॉर्मेंस साल 2016 के गिल्ड अवॉर्ड्स में थी। टीम ने एक रुटीन प्लान किया है जो इस अवॉर्ड सीजन का हाइलाइट होगा। एक्ट्रेस बहुत से गानों पर परफॉर्मेंस देंगी। यह पहली बार नहीं है जब अवॉर्ड्स के आयोजक एक्ट्रेस को स्टेज पर लाने के लिए उत्साहित हैं। इससे पहले भी आईफा 2016 में कोशिश की गई थी क्योंकि कार्यक्रम न्यूयॉर्क में ही आयोजित किया गया था। जहां इन दिनों प्रियंका रह रही हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular