पाँच साल से पट्टे की जमीन पर कब्जा पाने के लिये भटक रहे हैं दर्जनों भर पट्टाधारक
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज तहसील के सम्पूर्ण समाधान दिवस मे शिकायत कर्ता लोहिया ग्राम भसन्डा के राजू गुप्ता सहित दर्जन भर ग्रामीणो ने डीएम कौशल राज शर्मा से लिखित शिकायत करते हुये बताया भूमिहीन होने के साथ ही आजीविका का कोई साधन ना होने पर 30सितम्बर 2013को खेती के लिये गाँटा स०825 में कृषि के लिये दस -दस बिस्वा पट्टे की जमीन का आवटंन ग्राम प्रधान द्वारा किया गया जिसके आवंटन पत्र पूर्व एडीएम( प्रशासन ) राजेश पान्डे ने तहसील में एक कार्यक्रम के दौरान सभी को सौपे थे ओर जल्द जी पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाये जाने की बात भी कही थी।

लेकिन पाँच वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक कब्जे नही दिलाये।पट्टो की जमीन पर कब्जा पाने के लिये मौजूदा मुख्यमंत्री से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री सहित जिलाधिकारी,व दर्जनो तहसील दिवसो व पूर्व में तैनात रहे एसडीएम व तहसीलदारो से दर्जनो बार शिकायत के बाद भी अब तक पट्टे की जमीन पर कब्जा नही दिलाया जा सका।हम सब को पट्टा की गयी जमीन पर गाँव के ही एक दबंग काफी समय से कब्जा कर खेती कर रहे है जमीन के पास जाने पर जान से मारने की धमकी देते है।डीएम ने मामले को गम्भीरता से लेते हुये एसडीएम चन्दन कुमार पटेल को मामले की जाँच कर पट्टा धारको को कब्जा दिलाये जाने के निर्देश दिये।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने





