Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeपर्यावरण जागरूकता को लेकर बनाई मानव श्रृंखला

पर्यावरण जागरूकता को लेकर बनाई मानव श्रृंखला

पर्यावरण जागरुकता को लेकर बनाई मानव श्रंखला
एस0एन0 सेन कालेज में एनसीसी केडेटों ने किया कार्यक्रम
कानपुर महानगर। एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज के तत्वाधान में प्रधानाचार्या पुष्पा त्रिपाठी की निर्देश पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनसीसी केडेटों ने मानव श्रृंखला बनाकर आम जनता को पर्यावरण के लिए जागरुक किया। जिस प्रकार आज के समय में दिन प्रतिदिन पेड़ कट रहे हैं उससे पर्यावरण को एक बड़ा खतरा है। व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। जिससे पर्यावरण को नुकसान ना पहुंचे। कुछ इसी तरह के स्लोगन लिए एनसीसी केडेटों और छात्राओं ने आम जनता को जागरुक करने का प्रयास किया। एनसीसी केडेटों एवं छात्राओं को पर्यावरण के लिए शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्य रुप से कालेज प्रिंसिपल पुष्पा त्रिपाठी, अर्चना चौहान, थर्ड ऑफीसर नीतू गौड़ आदि लोग मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट 
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular