पनाह संस्था के ज्ञापन का हुआ असर,महापौर ने की त्वरित कार्यवाही
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती हिम्मत से लड़ने वालों कभी हार नहीं होती कुछ यही कहना है पनाह संस्था के समीर शुक्ला का पनाह संस्था द्वारा दिनांक 14-3-2018 को बारादेवी मंदिर के पास फैली गंदगी एवं अवैध चट्टों की समस्या को ले कर एक ज्ञापन कानपुर नगर निगम में दिया गया था जिसे समाचारपत्रों द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।

महापौर उर्मिला पांडे ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए। आज बारादेवी मंदिर पहुंच कर अवैध चट्टा चलाने वालों पर कार्यवाही की एवं उनकी पहचान भी की।लोगों ने घर मे ही चट्टे खोल रखे हैं और जानवरों को घर के बाहर ही बांध रखा है,ये जानकारी मिलते ही महापौर प्रमिला पांडे ने घरों के दरवाजे खुलवाने शुरू किए और शटर उठवा कर जानवरों को बांधने वालों पर कार्यवाही भी करी।पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर गंदगी वाले स्थानों को चिन्हित भी किया और आने वाले नवरात्रि पर्व को देखते हुए। तुरंत सफाई करवाने के आदेश भी जारी किए।
प्रमुख रूप से निशांत मिश्रा, एड समीर शुक्ला,अखिलेश गुप्ता,अखिलेश्वर सहाय,सोनू पाण्डेय,ऋषि आर्य,नीलेश तिवारी,रजत अवस्थी एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





