निवर्तमान अध्यक्ष पद सपा प्रत्याशी असमत आरा खान ने बड़े ही सादगी के साथ किया नामांकन
मलिहाबाद लखनऊ। लगातार दो बार अध्यक्ष रह चुकीं निवर्तमान अध्यक्ष सपा प्रत्याशी असमत आरा खान ने बड़े ही सादगी के साथ अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

टिकेट पाने की होड़ में जल्द में ही पार्टी में शामिल हुए पूर्व उप राज्यमंत्री का नाम भी राजनीतिक गलियारों में सुनने को मिल रहा था कायशों और अफवाहों के बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात प्रतिद्वदियों पर भारी पड़ी और पार्टी ने असमत आरा खान को अपना प्रत्याशी घोषित करने में देर नहीँ की।
अपने समर्थकों के साथ बड़े ही सादगी के साथ श्रीमती खान ने प्रस्तावक शहरोज वाली खान,अधिवक्ता गोविन्द सैनी की उपस्थिति में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक हरिनाम सिंह,वरिष्ठ नेता मसूद हसन खान,पूर्व सदस्य अनिल सैनी,तारिक़ वाली खान,फिरोज खान,आदि मौजूद थे।
इसके अलावा वसीम अहसान ने कोंग्रेस से अध्यक्ष पद के लिए और 15 सदस्य पद के नामांकन दाखिल हुए।
https://www.youtube.com/watch?v=ij2i2REOvGo&t=27s





