निगोहा इलाके में शराब पीकर हुई मारपीट में एक दर्जन से अधिक जख्मी
मोहनलालगंज।शराब के नशे में अलग -अलग गांव में हुई मारपीट व फरसे चलें जिसमे आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं निगोहा पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा व दी गयी तहरीरों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

निगोहां के मदारी खेडा गांव का है यहां के रहने वाले नशे धुत चौकीदार रामसुमिरन ने गांव के ही सुंदर व राकेश से भिड़ गया जिसमे तीनों में जमकर लाठी डंडे चलें इस मारपीट में रामसुमिरन व सुंदर के सर फट गए। व राकेश मामूली रूप से घायल हो गया।
गरीब खेड़ा गांव का है यहां के रहने वाले अनिल गांव के ही आपने मित्र कालीदीन के साथ जमकर शराब पी जिसके बाद दोनो ने चाट खाने के बाद चाट के पैसे देने में आपस मे मारपीट कर ली जिसमे दोनों घायल हो गए।इसके अलावां मोहनलालगंज के बिंदौवा गांव के रहने वाले रमाशंकर होली के दिन अहमदपुर गांव अपनी रिस्तेदारी में गया हुआ था। जहाँ गांव के रहने वाले नशे में धुत दुर्गेश रिस्तेदार की एक लड़की को जबरन रंग लगाने लगा जब रमाशंकर ने इसका विरोध किया तो दुर्गेश ने फरसे से वार कर दिया जिसमे रमाशंकर का सर व हाँथ फट गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेजकर मामला दर्ज कर लिया।इसके अलावां अहिंनवार गांव में भी नशेड़ियों द्वारा किशोरी को जबरन रंग लगाने को लेकर मारपीट हुई गांव के रहने वाले पुनवासी व परिवार के अन्य लोग पड़ोस में होली मिलने गए हुए थे उनकी बेटी रेशमा घर पर अकेली थी तभी शराब के नशे में धुत गांव के ही रामदयाल , सोनू व सर्वेश
ने घर मे घुसकर उनकी बेटी को जबरन रंग लगाने लगे शोरगुल सुनकर पूर्णवासी व उनका बेटा दौडकर पहुंचे तो तीनों नशेड़ी युवकों ने उनकी बेटी, उनको व उनके बेटे अरविंद की पिटाई कर तीनों मौके से भाग निकले। पीड़ित पक्ष निगोहां थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें





