नारी शक्तियों का ‘तिलक- तलवार’ देकर किया गया सम्मानलखनऊ .विजय श्री फाउंडेशन (प्रसादम सेवा) ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान,गोमतीनगर में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहीं 51 विशिष्ट महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई सम्मान से नवाजते हुए तिलक, तलवार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्री मुकेश बहादुर सिंह जी, श्री महेंद्र सिंह जी, श्रीमती शुची विश्वास जी, श्री प्रताप चंद्रा जी, श्री अमित सिंह जी आदि मौजूद रहे .

सम्मानित होने वाली महिलाओं में मुख्य रूप से रमा अरुण जी (प्रोड्यूसर, दूरदर्शन), अपर्णा नवेटिया जी ( आध्यत्मिक गुरु), मालविका हरिओम जी ( कवियत्री, गायिका), श्रीमती रीना सिंह जी (समाजसेवी), श्रीमती सत्य सिंह जी ( रिटायर्ड पुलिस अधिकारी), पूनम गौतम ( प्रिंसिपल, जयपुरिया स्कूल), ममता सिंह चौहान ( अध्यापिका), रीता सिंह जी ( समाजसेवी), आराधना (निशानेबाज), सपना उपाध्याय (समाजसेवी), रश्मि मिश्रा (हेल्पेज इंडिया) सहित तमाम समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित किया गया . नारी शक्तियों के सम्मान में ये काफी अनूठा कार्यक्रम था . सभी महिलायें तिलक, तलवार पाकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही थी .
इस मौके पर विजयश्री फाउंडेशन के प्रबंधक श्री विशाल सिंह ने कहा कि आज महिलाओं को किसी पहचान की जरूरत नहीं है . वह देश ही नहीं विदेश में भी भारत का नाम रोशन कर रही हैं . प्रसादम सेवा के विस्तार में महिलओं का बहुत बड़ा योगदान है . बहुत साड़ी महिलायें घरों से निकलकर लखनऊ मेडिकल कॉलेज प्रसादम सेवा में आकर निशक्त तीमारदारों की सेवा करती हैं और उनके मनोबल से ही इस मानवसेवा मिशन को विस्तार करने का बल मिल रहा है. जल्द ही यह सेवा शहर के अन्य अस्पतालों में भी शुरू कर दी जायेगी





