नारी शक्ति को न्याय और सम्मान के लिये महिला अदालत का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महा अभियान
इस मंच में पीड़ित महिलाओं की सभी समस्याओं को पदाधिकारियों ने सुना
वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने निशुल्क दी सेवाएं
गंभीर मामलो को शीघ्रता से न्याय दिलाने और न्याय मिलने पर दिया गया जोर..

कानपुर महानगर। लायर्स एसोसिएशन हॉल कचेहरी मे महिला अदालत का आयोजन सखी केंद्र द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का आरम्भ करते हुए सखी केंद्र की माहा मंत्री सुभाषनी चतुर्वेदी ने अवधनामा को बताया कि आज की इस महिला अदालत मे लगभग 20 केस आए है। जिन को गंभीरता से लिया गया है और आये सभी मामलो को सुनने और सलाह देने के लिए लायर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने निशुल्क सेवा प्रदान की जिस मे घरेलु हिंसा, दहेज़ उत्पीड़न , बलात्कार, छेड़छाड़ ,जमीनी विवाद, जैसे मामले प्रमुख रहे। इन मामलो मे कुछ लोगो को जहा सलाह और कुछ को न्याय प्रक्रिया की कार्यवाही करने की सलाह दी गयी।
महिलाओ को सम्मान के साथ जीवन जीने और निडर होकर सभी मुसीबतों का सामना करने की सलाह दी गयी।
कार्यक्रम मे सहयोग देने के लिए मौजूद रही गुलशन, प्रियंका,दिव्यांशी,गुड़िया,माया , कंचन गुप्ता फूलकुमारी,नेहा बीना निगम,दीप्ती तोमर,कुसुम देवी,स्वेता श्रीवास्तव, मुन्नी बेगम के मामलो को सुना और उस का निस्तारण का अस्वासन और अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने का भरोसा दिलाया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सखी केंद्र की प्रमुख नीलम चतुर्वेदी, सुभाषिनी, अर्चना पांडेय,प्राची मिश्रा, पुष्पा तिवारी, प्रभावती, गीता सचान, अधिवक्ता शिवेंद्र पाण्डेय सहित कई लोग मौजूद रहे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





