नवजात बच्चियों के परिवारों को किया गया सम्मानित
कानपुर महानगर। एलाइंस क्लब कानपुर जिज्ञासा मंडल 180 के तत्वाधान में अध्यक्ष शिखा गुप्ता की अध्यक्षता में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए अध्यक्ष शिखा गुप्ता ने बताया कि भारत सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम चलाई जा रही है।

इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए आज पांच नवजात बेटी सुकन्या, आस्था, पावनी, तबस्सुम, सुहाना के जन्म को उत्सव के रुप में मनाते हुए बेटियों के माता पिता को मिठाई खिला कर मुंह मीठा कराया गया और प्रशस्ति पत्र , कपड़े खिलौने देकर सम्मानित किया। एएस अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत 101 बेटियों का परिवार सहित सम्मान किए जाने पर बधाई दी। भविष्य में भी इस कार्यक्रम को हमारी संस्था द्वारा सहयोग मिलता रहेगा। डॉ पी एन मिश्रा ने अध्यक्ष शिखा गुप्ता द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की। शिखा गुप्ता ने भी आश्वासन दिया कि संस्था के लिए दिन प्रतिदिन जनहित समाज हित के कार्यों को वह हमेशा करती रहेंगी। मुख्य रुप से उपस्थित शिखा गुप्ता, एएस अग्रवाल, अरुण शर्मा, आरएस गुप्ता, सुरेश श्रीवास्तव, छाया तिवारी, नीलम गुप्ता, सुषमा बाजपेई आदि लोग मौजूद रहे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





