नज़र न खाये धोखा

शैलेन्द्र सिंह चौहान एडवोकेट पूर्व नगर अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) भारतीय जनता पार्टी,लखनऊ ने जारी एक प्रेस बयान में कहा कि नज़र न खाये धोखा! जी हां ये तालाब नहीं ग्राम भटगांव विकास खण्ड सरोजनीनगर लखनऊ का मुख्य मार्ग है जो बंथरा से हरौनी रेलवे स्टेशन को जोड़ता है।शासन के मुताबिक सड़कें गड्ढा मुक्त हो गयी हैं ! कौन खा गया इन सड़कों के रखरखाव का खर्चा ! कमीशन की भेंट चढ़ा बेशर्मों ने झूठे आंकड़ों से भर लिया अपना पेट !!! यहां से विधायक प्रदेश सरकार में प्रभावी मंत्री हैं। शायद कभी इन दलित व मजबूर गांव वालों पर तरस आए तो जरूर संज्ञान लें। वैसे जिले के अधिकारी तो शासन की तेल मालिश में ही मशगूल है,उन्हें कहा फुर्सत। ग्राम पंचायत भटगांव के प्रधान व पंचायत सचिव से लेकर बीoडीoओo सरोजनीनगर तक कई बार गुहार लगाई गयी जो बेअसर रही, क्या अब इन गड्ढों की शिकायत भी योगी जी के दरबार से ही दूर होगी?





