Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeनगराम पुलिस ने चैकिंग के दौरान स्मैक तस्कर को गिरफ्तार,कर भेजा जेल

नगराम पुलिस ने चैकिंग के दौरान स्मैक तस्कर को गिरफ्तार,कर भेजा जेल

नगराम पुलिस ने चैकिंग के दौरान स्मैक तस्कर को गिरफ्तार,कर भेजा जेल
मोहनलालगंज।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अभियान में नगराम पुलिस ने चेकिग के दौरान सोमवार देर रात देवीखेड़ा गांव के पास एक युवक स्मैक बेचकर लौट रहा था जिसपर पुलिस को शक हुआ तो युवक की तलाशी ली गई।
जिसपर उसके पास से पुड़िया मे  5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी युवक से पूछताछ की तो इसने अपना नाम थाना निगोहा के रामपुर गढ़ी निवासी नंदकिशोर बताया ।आरोपी युवक के विरुद्ध एन डी पी एस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया । थानाध्यक्ष नगराम  संतोष सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात उपनिरीक्षक संजय सिंह अपने हमराही के साथ नगराम -निगोहा मार्ग पर देबीखेड़ा पुलिया के पास  वाहन चेकिग कर रहे थे तभी पुलिस को देख कर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा जिसपर युवक संदिग्ध अवस्था में नजर आने पर उसकी तलाशी ली जिसपर उसके पास से कागज की पुड़िया में करीब 5•20 ग्राम  स्मैक बरामद हुई। युवक ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह बाहर से स्मैक लाकर इलाके मे बेचने का काम करता है । जिसके बाद युवक को एन डी पी एस ऐक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular