Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeनगर निगम सेवा भवन में गणतंत्र दिवस की धूम

नगर निगम सेवा भवन में गणतंत्र दिवस की धूम

JOIN US-9918956492————————————————
अलीगढ़:नगर निगम सेवाभवन में गणतंत्र दिवस की धूम। स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों का हुआ सम्मान। स्वच्छ होटल/स्कूल/हास्पिटल/आरडब्लूए/व्यवसायिक बाजार के प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित। विभिन्न पार्षद/कर्मचारियों ने देश के संविधान पर किये विचार व्यक्त। नगर निगम कर्मचारियों को किया गया सम्मानित नगर निगम सेवाभवन/जवाहर भवन में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

महापौर मौ0 फुरकान ने ध्वजरोहण किया। तत्पश्चात् नगर निगम सेवाभवन प्रागंण में आयोजित रंगारग कार्यक्रम में मचासीन महापौर मौहम्मद फुरकान, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, संयुक्त् नगर आयुक्त शिव पूजन यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ शिव कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डाॅ संजीव कुमार, अधिशासी अभियन्ता रमाकान्त राम सहित अनेकों पार्षद/अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में स्कूली बच्चों ने संास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में महापौर मौहम्मद फुरकान व नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, संयुक्त नगर आयुक्त शिव पूजन यादव सहित अधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शाल माला पहनाकर सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस के अवसर स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत नगर निगम द्वारा घोषित की गयी स्वच्छता रैकिंग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आये होटल/हास्पिटल/स्कूल/आरडब्लूए व व्यवसायिक बाजार के आये प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। नगर निगम में आयोजित अपने पहले गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर महापौर बोलते हुये उन्होंनें पार्षद, कर्मचारियों और अधिकारियों के सहयोग से शहर का नाम चमकाने की अपील करी। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने अपने घर में भारत के संविधान की किताब को रखते हुये संविधान पर अमल करने की बात कही। नगर आयुक्त ने कहा कि इस गणतंत्र दिवस पर सभी शहरवासियों को अपने देश की अखण्डता और राष्ट्रीयता के प्रति जागरूक होकर अधिक से अधिक स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रतिभाग करना चाहिये। कार्यक्रम में महापौर व नगर आयुक्त ने उत्कृष्ण बीएलओ का कार्य करने पर नगर निगम कर्मचारी श्री विनोद व नगर निगम टीम से सहायक लेखाधिकारी अखिलेश तिवारी व सौरभ चंदेल को उत्कृष्ण किक्रेट खेलने के लिये को सम्मानित किया। महापौर और नगर आयुक्त ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में महापौर मौ फुरकान व नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से नकद पुरस्कार देते हुये बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम पश्चात् महापौर व नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से सेवाभवन प्रागंण में वृक्षारोपण किया। नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के महामंत्री मानवेन्द्र सिंह बघेल ने शहर के चमोमुखी विकास के लिये कर्मचारियेां को पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने की अपील करी। पार्षद वीरेन्द्र सिंह ने भारतीय संविधान के प्रमुख बिन्दुआंें पर प्रकाश डालते हुये महापौर, नगर आयुक्त, कर्मचारियों व पार्षदों को गणतंत्र दिवस की शुभकाॅमनायें दी। कार्यक्रम का संचालन विजय गुप्ता व कार्यक्रम की व्यवस्था सभापति यादव कर अधीक्षक ने की।

https://www.youtube.com/watch?v=PBLx74WM1t8


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular