Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeTechnologyदुनिया का सबसे छोटा स्मार्टफोन,इसका साइज क्रेडिट कार्ड से भी छोटा

दुनिया का सबसे छोटा स्मार्टफोन,इसका साइज क्रेडिट कार्ड से भी छोटा

JOIN US-9918956492——–
दुनिया में हर तरह की हाइटेक सुविधाओं से लैस स्मार्टफोन आ रहे हैं, इस बीच चिली मोबाइल्स ने दुनिया का पहला स्पीनर फोन लॉन्च करके धूम मचा दी है। इस फोन का नाम K188 है। इसकी कीमत 899 रुपये है। इसे गोल्ड, रोज गोल्ड, ब्लैक, ब्लू और रेड कलर वैरिएंट में पेश किया गया है। यह दुनिया का सबसे छोटा स्मार्टफोन है। इसका साइज क्रेडिट कार्ड से भी छोटा है।

Chilli K188 के फीचर्स –

इसमें 1.44 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है, जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 128 x 128 है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 125 पीपीआई है। इसमें 32 एमबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। जो 500 कॉन्टैक्ट्स और 200 एसएमएस को स्टोर करने में सक्षम है। इसमें ब्लूटूथ डायलर फंक्शन दिया गया है जो आपके फोन को ब्लूटूथ से कनेक्ट कर फोन करने और रीसीव करने में मदद करता है। इसके अलावा फोन ड्यूल सिम सपोर्ट करता है।

इसमें 800 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 2जी नेटवर्क पर काम करता है। यानि इसमें आप जियो सिम का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इसका डिजाइन काफी लाइट है जिससे आप इसे अपनी जेब में भी रख सकते हैं।

इसमें डी-पैड टच बटन के साथ अल्फान्यूमैरिक कीपैड दिया गया है। साथ ही यह ब्लूटूथ हैडसेट को भी सपोर्ट करता है जिसके जरिए इयरफोन को ब्लूटूथ से कनेक्ट कर गानें सुने जा सकते हैं। साथ ही कॉल्स की जा सकती हैं। इसक साथ 1 साल की मैन्यूफैक्चरर वारंटी दी जा रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=WibAR5bvXQM


अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular