दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी ने बच्चों को किया सम्मानित
कानपुर महानगर। समाजसेवी संस्था दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा आयोजित चतुर्थ विश्व योग दिवस के अवसर पर आचार्य कुलदीप प्रताप सिंह (जिन्होंने समर कैंप के दौरान एक महीने तक दिव्यांग बच्चो को योग शिक्षा दी) को मुख्य अतिथि कुंज बिहारी, जयपाल सिंह भाटिया द्वारा सम्मानित किया गया।

आयोजित भव्य कार्यक्रम दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी दर्शन पुरवा में सम्पन हुआ। साथ ही साथ समर कैंप में अन्य टीचर्स मनप्रीत कौर (आर्ट एंड क्राफ्ट)मोहित थापा को भी सम्मानित किया गया। बच्चों को खनूजा गारमेंट्स गुमटी नम्बर 5 की तरफ से कपड़े बाटे गए। कार्यक्रम का आयोजन(शेफ एक्सप्रेस) सरदार मनदीप सिंह द्वारा हुआ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जोगिन्दर भाटिया, अमित कौर, हरबंस कौर, अंशु वर्मा, रेनू अरोरा आदि लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन मनप्रीत कौर (सचिव) दिव्यंग डेवलपमेंट सोसाइटी एवं वैभव तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। विश्व योग दिवस पर आयोजित हुये इस भव्य कार्यक्रम की और संस्था पदाधिकारियों की हर किसी ने सराहना की।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर





