Tuesday, March 31, 2026
spot_img
HomeNationalदिल्ली-एनसीआर के बाजार में टमाटर की कीमतें 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक...

दिल्ली-एनसीआर के बाजार में टमाटर की कीमतें 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई

हमसे जुड़ने के लिए सम्पर्क करे 9918956492 ———-

नई दिल्ली : भारी बारिश के चलते टमाटर की आपूर्ति करने वाले राज्यों से आवक कम रहने से दिल्ली-एनसीआर के बाजार में टमाटर की कीमतें 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं. मदर डेयरी अपने 300 ‘सफल’ स्टोरों पर टमाटर 96 रुपए प्रति किलोग्राम तक बेच रही है. जबकि ऑनलाइन सब्जियां बेचने वाली कंपनी बिग बास्केट और ग्रोफर्स 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक टमाटर बेच रही है. 

जून की शुरुआत में 25 रुपए प्रति किलोग्राम था टमाटर का दाम

स्थानीय विक्रेता भी गुणवत्ता के हिसाब से 80 से 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक टमाटर बेच रहे हैं इन्हीं टमाटरों के भाव जून की शुरुआत में 25 रुपये प्रति किलोग्राम तक थे. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश के प्रमुख शहरों में सोमवार को टमाटर के औसत भाव 80 रुपए प्रति किलोग्राम तक रहे जबकि अधिकतम भाव 95 रुपए प्रति किलोग्राम रहे

क्या कहत हैं सरकारी आकंड़े?

सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में टमाटर के दाम 83 रुपये प्रति किलोग्राम, मुंबई में 88 रुपये प्रति किलोग्राम, चेन्नई में 80 रुपये प्रति किलोग्राम और कोलकाता में 95 रुपये प्रति किलोग्राम रहे.

https://www.youtube.com/watch?v=j3zpe5yTHd4&t=3s


डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular