Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeदबंग बिल्डरों ने तान दीं ऊँची-ऊँची इमारतें, खोद डाले मानक के विपरीत...

दबंग बिल्डरों ने तान दीं ऊँची-ऊँची इमारतें, खोद डाले मानक के विपरीत बेसमेंट

JOIN US-9918956492—————————————————-
दबंग बिल्डरों ने तान दीं ऊँची-ऊँची इमारतें, खोद डाले मानक के विपरीत बेसमेंट
अवैध निर्माण में कानपुर विकास प्राधिकरण और दबंग बिल्डरों व भूमाफियाओं की मिली भगत
बार बार शिकायत करने के बाद भी केडीए ने निर्माण कर्ताओं पर नहीं की कार्यवाही
शहर के कुछ सम्भ्रांत लोग और समाजसेवियों ने की थी शिकायत, उनको मिल रही है जान से मार देने की धमकी
आखिर ऐसे मानक विपरीत निर्माणों पर कार्यवाही से क्यों बच रहा केडीए
कानपुर महानगर। (सर्वोत्तम तिवारी) मानक के विपरीत निर्माण वो भी समूचे कानपुर में! आखिर किसकी सरपरस्ती में चल रहे हैं यह जानकारी करने पर सिर्फ और सिर्फ नाम आता है केडीए। जी हाँ कानपुर शहर की बेस कीमती जमीनों को दबंग बिल्डरों और भूमाफियाओं ने केडीए की मिली भगत से अपने गिरफ्त में ले रखा है। शहर भर में चौतरफा मानक के विपरीत अवैध निर्माण धड़ाधड़ चालू हैं। हो रहे इन अवैध निर्माणों की शिकायत सटीक पता सहित करने के बावजूद भी बेशर्म विभाग केडीए ने आज तक कोई भी कार्यवाही करना उचित नहीं समझा।
कानपुर शहर में सबसे घनी आबादी और प्रमुख बाजार खोया बाजार में मकान नम्बर 46/78 पर दबंग बिल्डर द्वारा ट्रस्टी धर्मशाला तोड़कर बहुमंजिला काम्प्लेक्स बनाया जा रहा। केडीए के लिये शर्म की बात ये है कि इस पते पर बिल्डर ने मानक के विपरीत 40 से 45 फिट जमीन के अंदर खुदाई करके बेसमेंट बना रहा है। जिसकी शिकायत क्षेत्रीय लोगों ने कानपुर विकास प्राधिकरण में की लेकिन जे0ई0 और अन्य केडीए अधिकारियों की मिली भगत से की गई शिकायतों का नतीजा शिफर रहा। जबकि विगत दिनों फूलबाग के पास बन रही बिल्डिंग की बेसमेंट की खुदाई में मिट्टी धसने से काम कर रहे 2 मजदूरों की दबकर मौत हुई थी। इस घटना में भी केडीए की लापरवाही सामने आई थी। लेकिन बजाय कार्यवाही विभागीय जिम्मदारों की रहमों-करम पर उपरोक्त पते पर अवैध निर्माण धड़ाधड़ चालू है।
मामला यहीं नहीं रुकता इसी शहर में मकान नम्बर 76/44 में एक बिल्डर द्वारा मानक विरीत पाँच मंजिला फ्लैट बनाया जा रहा है। जिसकी शिकायत भी केडीए में कई लोगों द्वारा की जा चुकी है लेकिन चढ़ने वाली चढ़ौती के आगे केडीए अपनी थू-थू के बाद भी कार्यवाही से बचता नजर आता है।
इसी अवैध निर्माणों की कड़ी में भूखण्ड संख्या 128/23 एच ब्लाक किदवई नगर में बिल्डर द्वारा अनाधिकृत रूप से पाँच मंजिला अपार्टमेंट बनाया जा रहा है। मानकों को ताक पर रखकर हो रहे इस निर्माण की शिकायत भी कई सम्भ्रांत और समाजसेवी लोगों ने केडीए अधिकारियों से की लेकिन कार्यवाही के नाम पर नतीजा यहाँ भी शून्य रहा।
कानपुर में हो रहे चौतरफा अवैध निर्माणों की यह सिर्फ बानगी भर है। बिल्डरों द्वारा जगह-जगह किये जा रहे मानकों के विपरीत अवैध निर्माणों की लिस्ट कहीं बहुत ज्यादा है। लेकिन अपनी जिम्मेदारी से बेखबर केडीए के जेई इन अवैध निर्माण कर्ता बिल्डरों के ऊपर मेहरबान हैं।
सोंचने वाली बात है कि- केडीए अधिकारियों की जानकारी में उपरोक्त अवैध निर्माणों के सटीक पते हैं, फिर उचित और सख्त कार्यवाही क्यों नहीं?
– इतनी थू-थू के बाद भी इन दबंग बिल्डरों और भूमाफियाओं पर केडीए मेहरबान क्यों?
– कानपुर शहर में अनाधिकृत रूप से बनाई गईं इमारतों में हो चुकीं हैं कई घटनायें, आखिर क्यों नहीं चेत रहा केडीए?
किस लालच में अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा कानपुर विकास प्राधिकरण?
जानकार बताते हैं कि इन अनाधिकृत रूप से बनाये जाने वाले भूखण्ड स्वामियों और बिल्डरों को केडीए के ही जेई लोग देते हैं ज्ञान कि अवैध रूप से हो रहे निर्माण के पीछे से करवाते जाओ व्हाइट सीमेंट की पुताई, जिससे निर्माण लगे पुराना। इस ज्ञान पर केडीए के जेइयों का कहना नहीं उठेंगी दोनों पर उंगली।
जहाँ दबंग बिल्डरों और भूमाफियाओं को ऐसे ज्ञानदाता जेईयों और विभागीय अधिकारियों का मिला हो संरक्षण, वहाँ नहीं की जा सकती कार्यवाही की कोई भी उम्मीद।
—————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular